प्रेग्नेंसी की जब बात होती है तो अक्सर लोग कई तरह के मिथ्स को फॉलो करते हैं। इनमें से कुछ प्रेग्नेंट महिलाओं परेशानी में डाल सकते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि अपने डॉक्टर से संपर्क किया जाए। इस समय में लोग अक्सर दो को लिए खाना और जो मन करे वैसा खाना का मंत्रा फॉलो करना शुरू कर देते हैं। अगर गर्भवती महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज और प्रीक्लेम्पसिया से दूर रहना है तो इस मंत्रा से हर कीमत पर बचना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का बहुत अधिक बढ़ जाता है। हेल्दी वजन बढ़ना वह है जो माताओं को उम्मीद करनी चाहिए क्योंकि बहुत ज्यादा किलो या बहुत कम वजन बढ़ना स्वास्थ्य समस्याओं को न्योता दे सकता है।
गर्भावस्था में वजन बढ़ाने के बारे में बताया है। अगर बॉडी मास इंडेक्स 18.5 से कम यानी की अंडरवेट बीएमआई है तो वेट गेन 13 से 18 किलो होना चाहिए। अगर बॉडी मास इंडेक्स 18.5-24.9 यानि नॉर्मल बीएमआई है तो वजन 11 से 16 किलो तक बढ़ाया जा सकता है।
प्रेग्नेंट होने के लिए वजन कितना होना चाहिए?