Google AdSense Header Slot

प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में घबराहट क्यों होती है?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 18
प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में घबराहट क्यों होती है?
प्रेगनेंसी के नौवें महीने में घबराहट होने के कारण:-
गर्भावस्था में घबराहट महसूस होने के कारण

हार्मोनल बदलाव: प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं जिसकी वजह से मस्तिष्क की क्रियाएं भी प्रभावित होती है। और मस्तिष्क की क्रियाओं के प्रभावित होने के कारण महिला को घबराहट महसूस होती है।

भावनाओं के कारण: गर्भावस्था महिला के लिए एक बेहतरीन अनुभव होता है लेकिन गर्भ में शिशु के विकास को लेकर अधिकतर सभी गर्भवती महिला बहुत ज्यादा परेशान हो सकती है या डर सकती है। और पहली बार माँ बन रही महिलाएं इसका ज्यादा अनुभव कर सकती है। ऐसे में ज्यादा परेशान होने के कारण डर के कारण भी महिला को घबराहट महसूस होती है।

तनाव के कारण: जो गर्भवती महिला प्रेगनेंसी के दौरान तनाव से ग्रसित होती है उन महिलाओं को भी घबराहट अधिक महसूस होती है।

लौ ब्लड प्रैशर: प्रेगनेंसी के दौरान जिन महिलाओं को लौ ब्लड प्रैशर से जुडी समस्या होती है उन महिलाओं को भी यह परेशानी होती है।

थकावट होने के कारण: गर्भवती महिला यदि जरुरत से ज्यादा काम करती है या बहुत तेजी से काम करती है। तो इसके कारण महिला को ज्यादा थकावट महसूस होती है और ज्यादा थकने के कारण महिला को घबराहट महसूस होती है।

सांस फूलने के कारण: गर्भावस्था के दौरान अधिकतर महिलाएं साँस फूलने जैसी परेशानी का सामना करती है। और साँस फूलने के कारण भी महिला को घबराहट महसूस होती है।

दवाइयों का सेवन: प्रेगनेंसी के दौरान यदि किसी वजह से गर्भवती महिला को दवाइयों का अधिक सेवन करना पड़ता है तो इस कारण भी महिला को अधिक घबराहट महसूस हो सकती है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp