इस समय तक शिशु लगभग 70% विकास कर चुका होता है। इस महीने के अंत तक शिशु लगभग 12 से 15 इंच का हो जाता है। शिशु का वजन 800 से 1000 ग्राम या इससे ज्यादा भी हो सकता है।
आपकी प्रेगनेंसी का सातवां महीना मतलब गर्भावस्था की तीसरी तिमाही की शुरुआत हो चुकी है। इस समय आपके बच्चे का दिन दूना रात चौगुना विकास हो रहा है। जैसे-जैसे बच्चे का विकास होगा वैसे-वैसे वह आपके पेट में ज्यादा जगह घेरेगा और आपकी असहजता बढ़ेगी। हालांकि, मां बनने की खुशी आपकी अधिकतर परेशानियों को आपसे दूर ही रखेगी। आइए देखते हैं इस महीने में आपके बच्चे ने कितना विकास किया है।
पांचवे महीने से आपका बेबी बंप निकल चुका होगा इसलिए अब आपको ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इस समय लिनेन और कॉटन के कपड़े पहनें। हल्के रंग के कपड़े पहनने से आपका मूड भी अच्छा रहेगा। टाइट कपड़े पहनने से स्किन पर रैशेज हो सकते हैं इसलिए अभी ढीले और सूती कपड़े पहनें।
प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में बच्चे का कितना विकास होता है?