Google AdSense Header Slot

बच्चे उल्टी करना कब बंद करते हैं?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 7
बच्चे उल्टी करना कब बंद करते हैं?
स्तनपान के बाद उल्टी कर देता है बच्चा तो जानिए क्या है इसकी वजह?

अक्सर देखा जाता है कि नवजात शिशु दूध पीने के बाद उल्टी कर देते हैं। इस बात को बहुत से लोग हल्के में लेते हैं जबकि कुछ माता- पिता को लगता है कि ऐसा होना सामान्य बात नहीं है। बच्चे के दूध पीने के बाद उल्टा करना उसके स्वस्थ शरीर का परिणाम है या फिर उसे कोई समस्या है, आइए जानते हैं।


दरअसल बच्चा जन्म के बाद अपने बाहरी वातावरण और खानपान से सामंजस्य बैठाने की कोशिश करता है। साथ ही उसके शरीर का विकास होने की स्थिति में भी बच्चा उल्टी कर देता है। कभी- कभी बच्चे के बहुत देर तक रोने या फिर खांसने की वजह से भी उसे उल्टी हो जाती है। इस परिस्थिति में घबराने की जरूरत नहीं हैं।
उल्टी होने के कारण
बहुत बार बच्चे दूध पीने के बाद थोड़ा- थोड़ा दूध बाहर निकालते रहते हैं इस प्रक्रिया को एक सामान्य बात समझनी चाहिए और घबराना नहीं चाहिए। कभी- कभी बच्चों के पेट से फूड पाइप को जाने वाले रास्ते में बहुत सारा खाद्य पदार्थ इकठ्ठा हो जाता है या फिर जरूरत से ज्यादा दूध पी लेने की वजह से भी बच्चों को उल्टी हो जाती है। लेकिन इस परिस्थिती में होने वाली उल्टी से घबराने की जरूरत नहीं हैं।

मोशन सिकनेस यानि चक्कर आना किसी बीमारी का लक्षण नहीं है बल्कि दिमाग के संतुलन में गड़बड़ी की वजह से ये समस्या होती है। अगर बच्चे के माता- पिता में से किसी को भी ऐसी किसी तरह की शिकायत थी तो बच्चे में इस परेशानी की वजह से उल्टी आने की समस्या हो सकती है।


जरूरी नहीं सब बच्चों को दूध पसंद आए। अगर किसी बच्चे को दूध का स्वाद पसंद नहीं आता है तब भी वह उल्टी कर देता है। कभी- कभी मां के दूध में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जिनकी वजह से या फिर दूध से एलर्जी की वजह से भी बच्चों को उल्टी होने लगती है।


पेट में संक्रमण की वजह से भी बच्चों को उल्टी होने लगती है। इस स्थिति में तुरंत उसे डॉक्टर के पास लेकर जाना चाहिए।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp