बच्चे का शरीर ठंडा क्यों रहता है?
नवजात शिशु के हाथ-पैर ठंडे रहते हैं। शिशु का सर्कुलेशन सिस्टम बाहरी माहौल में रहने के लिए मेहनत कर रहा होता है और शरीर के अंदर की हीट इसे जरूरी अंगों तक पहुंचाती है। इससे हाथ और पैरों में हीट कम हो जाती है जिससे शरीर के अन्य अंगों की तुलना में बच्चे के हाथ और पैर ठंडे रहते हैं।