किन कारणों से बच्चे अपने कान को खुजाते है.
– रैशेज की समस्या
यदि आपका बच्चा भी अपने हाथ से बार-बार अपने कान को छूता है या कान पकड़कर खींचता है, तो इस पर आपको ध्यान देना चाहिए आपको यह देखना चाहिए कि कहीं उसके कान के आसपास के हिस्सों में रैशेज तो नहीं हो गए. कुछ बच्चों की स्किन ड्राई होती और ड्राई स्किन होने से उन्हें रैशेज की समस्या हो जाती है.
– कान में इंफेक्शन
बच्चे के बार-बार कान को खींचने और कान पकड़ने के पीछे इंफेक्शन भी एक समस्या हो सकती है. यदि बच्चे के कान में इंफेक्शन है तो वह बार-बार अपने कान पकड़कर खींचता है. इससे बच्चे परेशान हो जाते हैं और रोते हैं. तो अगर आपका बच्चा भी ऐसा करता है तो उसे तुरंत किसी डॉक्टर को दिखाएं.
– पसीना आने पर
कुछ बच्चों की स्किन ऑयली होती है और कुछ बच्चों को पसीना भी ज्यादा आता है. पसीना आने के कारण बच्चों के कान में खुजली होने लगती है. इससे बच्चे अपना कान पकड़कर खींचने लगते हैं. कोशिश करें कि अपने बच्चों को कॉटन के कपड़े ही पहनाएं ताकि ज्यादा पसीना आने पर जल्दी सूख जाए.
बच्चे कान क्यों खुजाते है?