Google AdSense Header Slot

बच्चे की मालिश कब से शुरू करनी चाहिए?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 24
बच्चे की मालिश कब से शुरू करनी चाहिए?

​​नवजात शिशु की मालिश कब करें

शिशु के जन्‍म के कुछ हफ्तों बाद आप मालिश करना शुरू कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको बच्‍चे के मूड का भी खास ख्‍याल रखना है। मसाज के समय पर शिशु शांत और सचेत होना चाहिए।

कुछ विशेषज्ञ शिशु की तेल या लोशन से मालिश शुरु करने से पहले 10 दिन से दो हफ्तों तक इंतजार करने की सलाह देते हैं। बहुत से घरों में, जन्म के बाद शिशु को पहली बार घर लाने के बाद से ही रोजाना उसकी मालिश करना एक पुरानी परंपरा है। मगर, नवजात शिशु के त्वचा की सुरक्षात्मक परत यानि स्किन बैरियर अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुआ होता, जिसकी वजह से उसकी त्वचा के शुष्क होने या फिर मालिश के दौरान किसी तत्व के प्रति प्रतिक्रिया होने की संभावना रहती है।

मालिश शुरु करने के लिए कुछ दिन इंतजार करने से स्किन बैरियर को विकसित होने का समय मिल जाता है। इस दौरान शिशु का नाभि ठूंठ भी सूखकर गिर जाएगा, यह आमतौर पर पांच से 15 दिन के बीच हो जाता है। मालिश के बाद नाभि ठूंठ पर तेल लगा रह जाने से उस क्षेत्र में इनफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
शिशु की तेल मालिश शुरु करना चाहते हैं, तो ऐसा तेल या लोशन चुनें जो शिशुओं के लिए सुरक्षित हो।

मालिश के दौरान पेट और नाभि ठूंठ पर हाथ न फेरें। शिशु के पूरे शरीर पर मालिश तब शुरु करें जब नाभि ठूंठ सूखकर गिर गया हो।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp