बच्चों के पेट पर इस तरह करें हींग का उपयोग.
* आधा चम्मच हींग पानी में मिलाकर एक पेस्ट बना लें.
* इस पेस्ट को जब बच्चे के पेट में दर्द महसूस तो बच्चे के पेट पर नाभि क्षेत्र के चारों ओर लगाएं.
* ध्यान रखें पेस्ट नाभि को नहीं छूना चाहिए. पेस्ट लगाते समय आप एक गीले कॉटन बॉल को नाभि पर दबा सकते हैं.
* पेस्ट लगाने के बाद इसे अपने आप ठंडा होने दें और सूखने दें.
* जब पेस्ट सूख जाए तो अपने बच्चे को डकार दिलाने की कोशिश करें जिससे गैस से राहत मिलेगी और पेट दर्द कम होगा.
* हींग को अपना काम करने और पेट दर्द से राहत देने में कुछ समय लग सकता है, कुछ देर के लिए इंतजार करें. बाद में गीले कपड़े से उस जगह को पोंछ लें.
बच्चे के पेट पर हींग कैसे लगाएं?