Google AdSense Header Slot

बच्चे के लिए कौन सा फल अच्छा है?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 24
बच्चे के लिए कौन सा फल अच्छा है?
छोटी उम्र में भी बच्चों को पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। इससे बच्चे में अपच और कब्ज की परेशानी हो सकती है। इन समस्याओं के लिए उनका आहार और शारीरिक गतिविधियां दोनों जिम्मेदार होती है। कई बार बच्चे का पेट ठीक न होने पर वह खाना खाने से भागता है और उन्हें खट्टी डकार भी आती है। इन सब कारणों से बच्चे का स्वास्थ बिगड़ सकता है। बच्चे इस बात को समझने के लिए काफी छोटे होते है कि उन्हें पाचन संबंधी क्या परेशानियां हो रही है लेकिन पेरेंट्स के रूप में आपको अपने बच्चे के दैनिक आहार और शारीरिक गतिविधियों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि बच्चा पूरे दिन भरपूर मात्रा में पानी भी पीते रहे क्योंकि कई बार खेलने के दौरान बच्चे पानी पीना भूल जाते है, जिससे उन्हें एसिड रिफलक्स की समस्या हो सकती है। इसके लिए आप उनकी फेवरेट बोतल में उन्हें पानी पीने को दे सकते हैं। आहार में उन्हें फल देने से उनका पाचन अच्छा रहता है और शरीर को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। बच्चों का पाचन तंत्र स्वस्थ बनाने के लिए आप खाने में उन्हें ये फल दे सकते हैं।
बेहतर पाचन के लिए बच्चों को दें ये फल
1. केला

केले में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसकी मदद से पेट साफ रहता है। साथ ही इसके सेवन से बच्चों में कब्ज और दस्त की समस्या भी नहीं होती है। यह आंतों के लिए काफी उपयोगी होता है। यह पेट के बैक्टीरिया और अपच की समस्या में भी काफी फायदेमंद होता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।
2. सेब

बच्चों को सुबह सेब खिलाने के लिए कई फायदे हैं। सेब खाने से शरीर का पीएच लेवल कंट्रोल रहता है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला पेक्टिन पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार होता है। दस्त और डायरिया के लक्षणों को भी कम करने के लिए सेब काफी फायदेमंद होता है। यह बच्चे को भरपूर एनर्जी भी देता है।

fruits-for-kids

Image Credit- Additude
3. अमरूद

अमरूद पेट के लिए सुपरफूड होता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने में काफी कारगर होता है। इसमें अच्छी मात्रा में डाइटरी फाइबर पाए जाते है, जो बच्चों में मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन त्वचा संबंधी बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
4. पपीता

पपीता के सेवन से बच्चों का पाचन तंत्र काफी अच्छा रहता है। इससे बच्चों का मेटाबॉलिज्म रेट भी बढ़ जाता है। इससे अपच और कब्ज की परेशानी नहीं होती है। साथ ही पपीता खाने से बच्चे पूरे दिन तरोताजा अनुभव करते हैं। यह वजन कम करने में भी कारगर होता है।

इसे भी पढ़ें- अपने शिशु के लिए घर पर इन 12 तरीकों से बनाएं स्वस्थ आहार, डायटीशियन से जानें इनके बारे में
5. एवोकाडो

एवोकाडो शरीर में आसानी से घुल जाता है और भोजन के पाचन में मदद करता है। इसमें फाइबर और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है, जो बच्चों के पेट के कीड़े और अन्य समस्याओं को कम कर सकता है। इससे बच्चों को मूड भी अच्छा रहता है।

Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp