Google AdSense Header Slot

बच्चे को अच्छा कैसे बनाएं?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 22
बच्चे को अच्छा कैसे बनाएं?
क्या आपका बच्चा आपकी बातों पर ध्यान नहीं देता है? या फिर आप अगर उससे कुछ पूछते हैं, तो जवाब नहीं मिलता, तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है जिससे कि बच्चा न सिर्फ आपकी बातें सुनें बल्कि बात करने में भी उसे इंटरेस्ट आए। कई बार ऐसा होता है कि हम बच्चों की पसंद और नापसंद के बारे में जानना चाहते हैं, लेकिन बच्चे अपने बारे में कुछ नहीं बताते। वे बस अपने खेल में मग्न रहते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि बच्चों से बात की जाए, वरना बच्चे सेल्फ सेंटर बन जाते हैं। आइए, जानते हैं कैसे करें बच्चों से बात-

बच्चों को ऑप्शन दें
आप अगर बच्चे से पूछने पर भी यह नहीं बताता कि उसे खाने में क्या पसंद है, तो बच्चे के सामने ऑप्शन रखें। जैसे, बच्चे से पूछें कि उसे रोटी खानी है या चावल? इससे बच्चे के पास दो ऑप्शन होंगे, तो वह आसानी से अपनी पसंद बता पाएगा।


डोंट, स्टॉप, नो जैसे शब्दों से बचें
आपका बच्चा अगर बार-बार किसी चीज को उठाकर कहीं और रख रहा है, तो आपको अचानक उसे नो कहकर डराना नहीं है बल्कि बच्चे से आराम से बात करें, कि उसे कोई काम क्यों नहीं करना चाहिए और इसके क्या नुकसान है।


बच्चे की तारीफ करें
बच्चों को हमेशा डांटते ही न रहें बल्कि अगर आपका बच्चा कोई अच्छा काम कर रहा है, ति हर बार उसकी तारीफ करें और उस काम को देखकर आपको कितनी खुशी हुई है, यह बात भी जाहिर करें। इससे बच्चा खुश होगा और मोटिवेट भी होता रहेगा।


बच्चे से बात करें
आपका बच्चा जब आराम से बैठा हो या खेल रहा हो, तो उसके साथ खेलते हुए किसी टॉपिक पर बात करें, जैसे उससे दोस्तों के बारे में पूछें या फिर किसी कार्टून करेक्टर के बारे में खुलकर बात करें। इससे आपका बच्चा आपसे बात करने में दिलचस्पी लेने लग जाएगा।

Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp