बच्चे को कितने दिन तक मां का दूध पिलाना चाहिए?
स्वास्थ्य मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) शिशु को शुरुआती छह महीनों तक अनन्य स्तनपान (एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग) करवाने की सलाह देते हैं। इसके बाद स्तनपान के साथ-साथ शिशु को ठोस आहार देना शुरु किया जाना चाहिए। वे शिशु को दो साल का हो जाने तक स्तनपान करवाना जारी रखने की भी सलाह देते हैं।