जब भी बच्चे को दस्त लगे, दही-चावल उसे जरूर दें। पके चावल में पर्याप्त मात्रा में दही लें। इन्हें अच्छी तरह हाथ से मिला लें। तब तक मिलाती रहें जब तक कि नर्म न हो जाए।
शिशु को दस्त होने पर क्या खिलाना चाहिए:-
केला
केले में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो मल को सख्त करने में मदद करता है। दस्त के दौरान शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती है जिसे केला पूरी करता है।
आप शिशु को केले की प्यूरी बनाकर खिला सकती हैं। बच्चों को केला भी खिला सकती हैं। छह महीने के बच्चे के लिए दस्त का घरेलू उपाय केला है।
चावल का पानी
छह महीने के शिशु को दस्त होने पर घरेलू उपाय के तौर पर चावल का पानी देना चाहिए। बच्चों में दस्त के घरेलू इलाज के तौर पर चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये दस्त का कारगर और आसान घरेलू नुस्खा है। दस्त लगने पर शरीर में पानी और तरल पदार्थों की कमी हो जाती है जिसे चावल का पानी पूरी कर सकता है। इससे मल कम आता है।
दही या छाछ
ये नुस्खा 7 महीने के बच्चे के लिए है। दही, छाछ या लस्सी में प्रोबायोटिक होते हैं जो पेट में गुड बैक्टीरिया को बनाने में मदद करते हैं। इससे पेट खराब की समस्या दूर हो सकती है।
कुछ रिसर्च में भी सामने आया है कि प्रोबायोटिक्स से आधे या लगभग दो दिनों में संक्रमण से पैदा हुए डायरिया को खत्म किया जा सकता है। आप शिशु या बच्चे को सादी दही, लस्सी या छाछ दे सकती हैं।
नींबू पानी और नारियल पानी
नींबू पानी से आंतों को आराम मिलता है और दस्त पैदा करने वाले पैथोजीन नष्ट होते हैं। एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस और एक चुटकी नमक या चीनी मिलाकर बच्चे को दें। एक साल से कम उम्र के बच्चे के लिए नींबू पानी में चीनी या नमक न डालें।
आठ महीने के शिशु के लिए दस्त का इलाज नारियल पानी भी है। ये शरीर में डिहाइड्रेशन से बचाता है और दस्त की वजह से बॉडी में नष्ट हुए प्राकतिक नमक की पूर्ति करता है।
बच्चे को दस्त में क्या खिलाएं?