अगर आप चाहते है कि आप के बच्चें का शरीर स्वस्थ रहे, तो तेल की मालिश करना एक आसान तरीका है। बच्चों के शरीर में तेल की मालिश से ताकत आती है, इसलिए छोटे बच्चों की हर रोज मालिश की जाती है। मालिश के लिए कई प्रकार के तेल आते हैं और हर तेल का अपना अलग फायदा है। आईए जानिए कि किन-किन तेलों के क्या- क्या लाभ है।
ऐसे करें मालिश स्टेप बाई स्टेप
सच्चाई तो यह है कि तेल की हर बूंद बच्चे के शरीर में ताकत लाता है, उसके शरीर को पोषण प्रदान करता है। इससे बच्चे की त्वचा मुलायम रहती है और उसकी त्वचा को अतिरिक्त मॉइश्चर भी मिलता है।
1. नारियल का तेल
इस तेल को कई जगह गरी का तेल भी कहा जाता है। इसे लगाने से बच्चे के शरीर इंफेक्शन का भी डर नहीं रहता। यह तेल, नाजुक त्वचा के काफी लाभकारी होता है।
2. जैतून का तेल
अगर बच्चा बहुत ज्यादा कमजोर है, तो जैतून के तेल से ही मालिश करें। इससे शरीर में ताकत आती है और त्वचा को पूरा पोषण मिलता है। और बच्चे के शरीर पर किसी भी प्रकार की पपड़ी आदि नहीं जमेगी।
3. सरसों का तेल
इसे हर वर्ग के लोग आसानी से बच्चे के लिए खरीद सकते हैं। क्योंकि यह ज्यादा मंहगा नहीं होता है। सरसों का तेल बच्चों के लिए वरदान माना जाता है। इससे मालिश करने से शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह होता है। त्वचा को पोषण और शरीर को मजबूती मिलती है।
4. तिल का तेल
यह तेल मालिश करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर आपके बच्चे की त्वचा खींच जाती है तो तिल का तेल लगाएं और उसी से मालिश करें। लेकिन यह नकली न हों, वरना इससे नुकसान भी हो सकता है। इस तेल को लगाने से शरीर में गर्माहट आती है।
5.बादाम का तेल
बादाम का तेल बच्चे ही नहीं हर उम्र के लोगों के लिए लाभप्रद होता है। इसमें विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है जिससे शरीर को ताकत मिलती है।
6. सूरजमूखी का तेल
यह त्वचा के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होता है। इसमें विटामिन ई और फैटी एसिड होता है जो शरीर को मजबूती प्रदान करता है। इससे बच्चे की त्वचा पोषित करने से उसके शरीर को काफी लाभ होगा। सूरजमूखी का तेल खाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
बच्चे को मोटा करने के लिए कौन सा तेल लगाएं?