Google AdSense Header Slot

बच्चे बैठना कब शुरू करते हैं?

Language: Hindi | Published: 25 Oct 2022 | Views: 20
बच्चे बैठना कब शुरू करते हैं?
श‍िशु कौनसे महीने में बैठना शुरू करते हैं?

3 से 4 महीने का श‍िशु स‍िर ऊपर उठाना या अपने स‍िर को बैलेंस करना सीखता है, इस उम्र में उसके स‍िर की मांसपेश‍ियां तेजी से मजबूत हो रही होती हैं। 5 से 6 महीने का श‍िशु को बैठने के ल‍िए सहारे की जरूरत होगी, सपोर्ट के ब‍िना श‍िशु ग‍िर या लुढ़क सकता है। 7 से 8 महीने का श‍िशु ब‍िना सपोर्ट के साथ या उसके ब‍िना बैठने के ल‍िए तैयार हो जाता है। श‍िश‍ु आमतौर पर 5 से 7 महीने में बैठना शुरू करते हैं। वहीं जब बच्‍चे 9 महीने के हो जाते हैं तो वो ब‍िना सपोर्ट के कुछ समय के ल‍िए बैठ पाते हैं। हालांक इसका ये मतलब नहीं है क‍ि बच्‍चे को आप खुद से बैठने दें, उसे सपोर्ट की जरूरत होगी। अगर बच्‍चा बिना सपोर्ट के बैठने की कोश‍िश करेगा तो उसे स‍िर पर चोट भी लग सकती है। इस दौरान बच्‍चे की मांसपेश‍ियां पहले से ज्‍यादा मजबूत हो चुकी होती हैं, पर उसे ब‍िना सपोर्ट के न ब‍िठाएं
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp