Google AdSense Header Slot

बच्चे रात को क्यों रोते हैं?

Language: Hindi | Published: 17 Oct 2022 | Views: 16
बच्चे रात को क्यों रोते हैं?
रात में ज्यादातार सभी बच्चे रोते हैं. बता दें कि बच्चे का रात में रोना सामान्य स्वभाव होता है, लेकिन हो सकता है कि शिशु को नींद या ज्यादा जगने के चलते रोना आ रहा हो. इतना ही नहीं भूख लगने के चलते भी बच्चे को रात में रोना आता है. इसके अलावा बच्चे को गर्मी लग रही हो तो भी बच्चे रात में परेशान होकर रोने लगते हैं.

ऐसे कराएं बच्चे को चुप:-

शिशु को केवल तभी दूध पिलाएं जब वह पूरी तरह से भूखा हो. याद रहे कि दूध पिलाने के बाद बीच-बीच में बच्चा डकार आने के लिए गैप लेता रहा. इससे बच्चा रात में नहीं रोएगा. क्योंकि बच्चा अक्सर भूख लगने पर ही रोता है. इसके अलावा सबसे पहले बच्चे को चुप कराने के लिए उसे गोद में उठा लें, उसकी पीठ थपथपाएं, उसे प्यार करें. इससे शिशु को गतिशीलता और आपके शरीर का स्पर्श प्राप्त होगा जिसके बाद शिशु चुप हो जाएगा. आप चाहें तो कमरे में चल रहे पंखे को बंद कर के भी देख सकते हैं कि शिशु के रोने का कारण कहीं वही तो नहीं.
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp