Google AdSense Header Slot

बच्चेदानी का मुंह जल्दी खोलने के लिए क्या करें?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 24
बच्चेदानी का मुंह जल्दी खोलने के लिए क्या करें?
कहते हैं कि जब बच्‍चेदानी का मुंह खुलने लगे, तो समझ लेना चाहिए कि अब बच्‍चा बाहर आने का तैयार है।
हालांकि, कई बार लेबर पेन शुरू होने के बाद अस्‍पताल में भर्ती होने पर भी बच्‍चेदानी का मुंह नहीं खुलता है, जिसकी वजह से लेबर का दर्द ज्‍यादा देर तक सहना पड़ता है। ऐसे में महिलाएं क्‍या करें:-

​हल्‍दी-

हल्‍दी में दर्द निवारक गुण होते हैं और नौवें महीने में यह जड़ी बूटी दर्द को कम करने का काम करती है। आठवां खत्‍म होने और नौवां महीना शुरू होने पर पेट में कॉन्‍ट्रैक्‍शन उठना शुरू हो जाती हैं।

इस समय आपको अचानक से पेट, घुटनो, कमर और पैरों में दर्द होने की परेशानी रहती है। एक गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्‍मच हल्‍दी मिलाकर पिएं। रोज रात को सोने से पहले दूध पिएं और नौवां महीना शुरू होते ही आपको ऐसा करना शुरू कर देना है।

अदरक और लहसुन-

इन दोनों जड़ी बूटियों की तासीर गर्म होती है। नौवां महीना लगते ही अदरक और लहसुन का सेवन शुरू कर दें। आप अदरक की चाय पी सकती हैं या पानी में अदरक को उबालकर उसका पानी पी सकती हैं। रोज सुबह खाली पेट लहसुन की दो कली खां। ये नुस्‍खा बीमारियों से तो बचाता ही है, साथ ही बच्‍चेदानी का मुंह भी समय पर खुलने में मदद करता है।

अजवाइन के लड्डू-

अजवाइन की तासीर भी गर्म होती है और यह डिलीवरी के लिए शरीर को ताकत और मजबूती देती है। डिलीवरी के बाद भी अजवाइन के लड्डू खाना फायदेमंद होता है। अजवाइन के लड्डू डिलीवरी के दर्द को सहने की ताकत देते हैं और प्रसव के बाद भी शरीर में आई कमजोरी को दूर करते हैं।

​गुनगुना पानी

डिलीवरी का समय नजदीक आने पर मांसपेशियों में तनाव पैदा होने लगता है। गुनगुना पानी इस प्रॉब्‍लम को दूर करता है और मांसपेशियों में आ रहे खिंचाव से राहत दिलाता है। प्रेग्‍नेंसी में ठंडी चीजें खाने और पीने से मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं जिससे नॉर्मल डिलीवरी में दिक्‍कत आ सकती है। इसलिए जितना हो सके प्रेग्‍नेंसी में गुनगुना पानी ही पिएं।

​खजूर

नौवें महीने में खजूर खाने से भी बच्‍चेदानी का मुंह खुलने में मदद मिलती है। इसके लिए एक गिलास दूध गर्म होने के लिए रख दें और उसमें तीन से चार खजूर डालें। दूध को अच्‍छी तरह से उबालें और फिर छानकर पी लें। इसके अलाावा नौवें महीने में दूध में घी डालकर पीने से भी बच्‍चेदानी का मुंह टाइम पर खुलने में मदद मिलती है। एक गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्‍मच घी डालकर पिएं।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp