Google AdSense Header Slot

बच्चों के दस्त कैसे बंद करें?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 45
बच्चों के दस्त कैसे बंद करें?
बच्चों के दस्त को बंद करने के कुछ घरेलू उपाय कुछ इस प्रकार है :

1. नारियल पानी
उसे हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. इसके लिए आप बच्चे को नारियल पानी (Coconut Water) दे सकते हैं. नारियल पानी में न्यूट्रीएंट्स और मिनरल्स अच्छी मात्रा में होते हैं. इससे शिशु का पतला मल मोटा और कठोर हो जाता है. नारियल पानी में पाए जाने वाला फाइबर कॉन्टेंट बच्चे के दस्त को जल्द ठीक करने में मदद करता है.

2- नमक चीनी का पानी- किसी को भी दस्त लगने की समस्या होने पर नमक-चीनी का घोल पीने की सलाह दी जाती है. ठीक उसी तरह बच्चों को दस्त होने पर भी आप नमक- चीनी (Salt Sugar Water) वाला पानी दे सकते हैं. यह एक तरह का इलेक्ट्रोलाइट होता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है. इससे दस्त बहुत जल्दी बंद हो जाते हैं. ऐसे में अगर आपके शिशु को दस्त की समस्या है तो आप उसे नमक और चीनी के पानी दे सकते हैं.

3- केला- अगर आपका बच्चा ठोस आहार लेने लगा है तो आप दस्त की समस्या होने पर केला (Banana) खिला सकते हैं. केला एक फाइबर रिच फूड है. हालांकि बच्चे को केला खिलाते समय ध्यान रखें कि केला अच्छी तरह से पका हुआ होना चाहिए. कच्चा केला खिलाने से दस्त ठीक होने के बजाय तकलीफ और बढ़ सकती है.
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp