Google AdSense Header Slot

बच्चों के दांत निकलने में कितना समय लगता है?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 37
बच्चों के दांत निकलने में कितना समय लगता है?
पहला दांत निकलते समय बच्चे को दर्द से बचाने के लिए फॉलो करें ये घरेलू Tips
आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आपके बच्चे के दांत बिना किसी परेशानी के आसानी से निकल जाएंगे.
































अगर आपका बच्चा भी इन दिनों बहुत रोता है और उसके सोने के समय में भी बदलाव आ गया है तो यकीनन आपके बच्चे के दांत निकलने वाले हैं. दांत निकलना किसी भी बच्चे की लाइफ में सबसे बड़ा दिन होता है लेकिन उन्हें इसके साथ कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है. आमतौर पर बच्चों के दांत निकलने की शुरआत 6 महीने से 8 महीने के बीच हो जाती है और दो साल तक बच्चों के सभी दांत निकल जाते हैं लेकिन कुछ बच्चों में यह प्रोसेस लेट चलता है. पहली बार दांत निकलने पर बच्चों को मामूल बुखार, घबराहट, अत्यधिक लार और हल्के दस्त का सामना करना पड़ता है. जिस कारण बच्चा काफी कमजोर हो दाता है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आपके बच्चे के दांत बिना किसी परेशानी के आसानी से निकल जाएंगे.

1. जब आपके बच्चे के दांत निकलने लगे उसे ठंडी गाजर का एक टुकड़ा खिलाएं. ठंड़ी गाजर बच्चे के मसूड़ों को ठंडक पहुंचाता है जिससे बच्चे को दर्द का एहसास नहीं होता.

2. बांत निकलने के दौरान आप बच्चे के मसूड़ों की मालिश भी कर सकते हैं. मालिश करने से मसूड़ों का दर्द कम होता है और बच्चा शांत भी रहेगा. यह बच्चों को शांत करने और नींद लाने में मदद करता है. मालिश करते हुए तेल को हल्का गर्म कर दें.

3. कमोमाइल यानी बबूने का फूल एक साल से ज्यादा के बच्चों में दांत निकलने की परेशानी में काफी मदद करता है. यह सूजन को कम करता है और दर्द से राहत पहुंचाता है.

4. लौंग में वार्मिंग और सुन्न करने के गुण पाए जाते हैं. आप इसका उपयोग अनसाल्टेड मक्खन और नारियल पानी को मिलाकर कर सकते हैं. अपने बच्चे के मसूड़ों पर मिश्रण को लागू करने से पहले, इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रखें. ठंडा पेस्ट बहुत आराम दे सकता है.

5. दर्द कम करने के लिए आप बच्चे के पैरों की मालिश भी कर सकते हैं.
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp