बच्चों के लिए गाय का दूध कब शुरू करें?
जब शिशु एक साल का हो जाए, तो उसे गाय का दूध पिलाना शुरू किया जा सकता है। एक से दो साल तक के बच्चे को फुल फैट गाय का दूध देना फायदेमंद होता है, क्योंकि यह बच्चे के मस्तिष्क विकास में मदद कर सकता है। जब बच्चा दो साल का हो जाए, तो उसे कम फैट वाला गाय का दूध भी दिया जा सकता है।