Google AdSense Header Slot

बच्चों के लिए सबसे अच्छा फल कौन सा है?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 24
बच्चों के लिए सबसे अच्छा फल कौन सा है?
बच्चों का पाचन तंत्र ठीक करने के लिए उन्हें दें ये 5 फल, जानें सेवन का तरीका और फायदे :

बच्चों का पाचन तंत्र स्वस्थ रखने के लिए आप उन्हें खाने में फाइबर से भरपूर फल दे सकते हैं।

बेहतर पाचन के लिए बच्चों को दें ये फल :
1. केला
केले में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसकी मदद से पेट साफ रहता है। साथ ही इसके सेवन से बच्चों में कब्ज और दस्त की समस्या भी नहीं होती है। यह आंतों के लिए काफी उपयोगी होता है। यह पेट के बैक्टीरिया और अपच की समस्या में भी काफी फायदेमंद होता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।

2. सेब
बच्चों को सुबह सेब खिलाने के लिए कई फायदे हैं। सेब खाने से शरीर का पीएच लेवल कंट्रोल रहता है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला पेक्टिन पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार होता है। दस्त और डायरिया के लक्षणों को भी कम करने के लिए सेब काफी फायदेमंद होता है। यह बच्चे को भरपूर एनर्जी भी देता है।

3. अमरूद
अमरूद पेट के लिए सुपरफूड होता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने में काफी कारगर होता है। इसमें अच्छी मात्रा में डाइटरी फाइबर पाए जाते है, जो बच्चों में मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन त्वचा संबंधी बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

4. पपीता
पपीता के सेवन से बच्चों का पाचन तंत्र काफी अच्छा रहता है। इससे बच्चों का मेटाबॉलिज्म रेट भी बढ़ जाता है। इससे अपच और कब्ज की परेशानी नहीं होती है। साथ ही पपीता खाने से बच्चे पूरे दिन तरोताजा अनुभव करते हैं। यह वजन कम करने में भी कारगर होता है।

5. एवोकाडो
एवोकाडो शरीर में आसानी से घुल जाता है और भोजन के पाचन में मदद करता है। इसमें फाइबर और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है, जो बच्चों के पेट के कीड़े और अन्य समस्याओं को कम कर सकता है। इससे बच्चों को मूड भी अच्छा रहता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp