सबसे अच्छा बिस्कुट कौन सा है? [Best Biscuits in India]
अब यह सवाल तो उभर कर आ गया है कि सबसे अच्छा बिस्कुट कौन सा है? अब बारी है इसका जवाब ढूंढ़ने की। इस आर्टिकल में मैं आपको भारत की 6 बड़ी ब्रांड्स के बारे में बताउंगी जिसके साथ-साथ आपको उस ब्रांड के biscuit की रेंज के बारे में भी पता चलेगा।
मैंने कोशिश की है कि इस आर्टिकल में मैं सभी consumers की हर एक तरह की ज़रुरत को ध्यान में रख कर options दूँ। अब अगले 5 मिनट में आपको पता चल जाएगा कि आपको अपने घर में कौन सा biscuit लेकर आना चाहिए।
साथ ही साथ इस आर्टिकल में आपको McVities कैसे बना, इसकी कहानी भी सुनाऊँगी।
पारले [Parle]
ब्रिटानिया [Britannia]
कैडबरी [Cadbury]
मैकविटीज़ [McVities]
सनफीस्ट [Sunfeast]
पारले-जी [Parle-G]
गुड डे [Good Day]
Cadbury Chocobakes Choc Filled Cookies
McVities Digestive
सनफीस्ट फार्मलाइट [Sunfeast Farmlite]
क्रैकर्स [Crackers]
Cadbury Snack Shortcake Chocolate Biscuit
McVities Wholewheat Marie
Sattu Cardamom
मोनाको [Monaco]
न्यूट्रीचॉइस [Nutrichoice]
Cadbury Biscuits Roundies
McVities HobNobs Cookies
सनफीस्ट मारी लाइट [Sunfeast Marie Light]
क्रैकजैक [KrackJack]
मारी गोल्ड [Marie Gold]
Cadbury Oreo Dipped Cookie
McVities Wholewheat Fruit Bakes
सनफीस्ट डार्क फ़ैंटीसी [Sunfeast Dark Fantasy]
हाइड एंड सीक कूकीज [Hide & Seek Cookies]
जिम जैम + ट्रीट [Jim Jam + Treat]
Cadbury BournVita Biscuits
McVities 0% Added Sugar
Sunfeast Dark Fantasy Choco Fills
1. पारले [Parle]
भारत नहीं, बल्कि पुरे विश्व को प्रभावित करने वाली यह कंपनी, पारले, 1929 के दौर से अपना जलवा बिखेर रही है। इसका main मकसद रहता है कि ज़्यादा से ज़्यादा हिन्दुस्तानियों की ज़रुरत के अनुसार यह अपने cookies के ज़रिए health और taste, दोनों उन तक पहुंचती रहे।
पारले-जी [Parle-G]
दूध और गेहूं की शक्तियों से भरपूर, Parle-G 1939 से भारत के चाय टाइम की हर एक प्लेट का हिस्सा बना हुआ है। यह biscuit ना ही सिर्फ भारत, बल्कि पूरे विश्व के सामने खुद को साबित कर, 2003 में दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला बिस्कुट बना था। इस ग्लूकोज बिस्कुट को आप बेझिझक अपनी रोज़ की रूटीन में ला सकते हैं और अपनी diet का पोषण बढ़ा सकते हैं।
Parle-G
Parle-G Gold
Parle-G Chhota Bheem
₹8.00 ₹8.00 ₹8.50
जब पारले जी ने अपने आप को साबित कर दिखाया उसके बाद पारले ने अपनी नई रेंज निकालनी सही समझी और इस बार उसने पहले से बेहतर और बड़ी रेंज लॉन्च करी। इस रेंज को 20-20 का नाम दिया गया और पारले जी के साथ-साथ उसने भी भारत के users का दिल जीत लिया। इस बिस्कुट की ख़ास बात यह है कि इसमें आपको ढेर सरे काजू और मक्खन के गुण मिल जाते हैं।
20-20 Cashew Cookies
20-20 Butter Cookies
20-20 Nice
₹5.00 ₹5.00 ₹10.00
20-20 Gold Cashew Almond Cookies
20-20 Gold Choco Chip Cookies
20-20 Gold Butter Cookies
₹10.00 ₹20.00 ₹20.00
मोनाको [Monaco]
मीठे biscuit बनाने के बाद पारले जी को कुछ नमकीन की कमी खलने लगी, जिसके चलते उसने 1942 में मोनाको को लॉन्च किया। इस ब्रांड ने लॉन्च होते ही भारत को यह जता दिया कि अगर उनकी चाय में कुछ कमी बाकी थी तो वह उसी की थी। यह salted cracker कुछ नया सा था और सबको पसंद भी आ रहा था। जब भी हम मीठे बिस्कुट खाकर ऊब जाते हैं तब हम मोनाको पर टूटना बेहद पसंद करते हैं।
Monaco Classic Regular
Monaco Pizza
Monaco Piri Piri
₹10.00 ₹15.00 ₹10.00
Monaco Jeera Cracker
Cheeslings Classic
Monaco Sixer Salted
₹10.00 ₹60.00 ₹60.00
Monaco Jeffs Zeera Biscuits
₹55.00
क्रैकजैक [KrackJack]
मीठे और नमकीन बिस्कुट बनाने के बाद पारले जी कुछ हटके करना चाहता था और इसी चाहत में उस ने KrackJack की रेंज निकली। इस रेंज की ख़ास बात यह है कि यह ना ही मीठी है और ना ही नमकीन। यह इन दोनों flavours के बीच का taste है जो कि हम सबने बहुत चाव से पसंद किया है। वैसे तो यह रेंज 1972 में लॉन्च हुई थी पर आज भी इसकी popularity बरकरार है।
KrackJack
KrackJack Butter Masala
KrackJack Jeera
₹10.00 ₹10.00 ₹5.00
हाइड एंड सीक कूकीज [Hide & Seek Cookies]
अब हर तरह के बिस्कुट लॉन्च करने के बाद पारले जी अपने consumers को कुछ और भी बेहतर देना चाहता था तो उसने सबकी मन पसंद चीज़ चॉकलेट को अपना मुख्य ingredient बना कर 1996 में Hide & Seek Cookies की पूरी रेंज लॉन्च कर दी। इस रेंज में आपको रिच और स्मूथ chocolaty biscuit मिल जाएंगे जो कि मार्केट में उतरते ही सबके दिलों में भी उतर गए थे।
Hide & Seek Cookies Hide & Seek Caffé Mocha Cookies Hide & Seek Chocolate & Almond Cookies Hide & Seek Choco Rolls
₹25.00 ₹30.00 ₹30.00 ₹60.00
2. ब्रिटानिया [Britannia]
Britannia ने आज तक सिर्फ दो ही बातों का ख्याल रखा है: एक तो कि वो आपके लिए बेस्ट ingredient चुनकर ला सके और दूसरा यह कि वो उन ingredients की प्राकृतिक goodness आप तक पैक करके पहुंचा सके। इन दो चीज़ों के चलते वह हमेशा Healthy, Fresh And Delicious चीज़ें बनाकर आपके लिए मार्किट में लाता रहा है।
गुड डे [Good Day]
गुड डे कूकीज को मार्किट में लाने का सिर्फ एक ही मकसद रहा है कि एक ऐसा बिस्कुट बनाया जाए जिसको खाकर हर एक इंसान के चेहरे पर मुस्कान आ जाए। इसलिए इस रेंज का slogan भी ‘हर कूकी में कई स्माइल्स’ है। और इसकी सबसे ख़ास बात यह है कि आप अगर इसे चुनते हैं तो आप इसकी variety के कारण रोज़-रोज़ नया flavour खा सकते हैं।
New Good Day Cashew
New Good Day Butter
New Good Day Nuts Cookies
₹10.00 ₹10.00 ₹10.00
New Good Day Pista Badam New Good Day Choco-Chip New Good Day Choco-Nut
₹10.00 ₹30.00 ₹30.00
क्रैकर्स [Crackers]
अब दुनिया सिर्फ मीठे biscuit से तो नहीं चल पाएगी, उनके साथ -साथ हलके-फुल्के नमकीन बिस्कुट भी होने चाहिए। अगर आपको ब्रिटानिया पर भरोसा है तो आप इस बात पर भी भरोसा रखें कि उसने इस चीज़ का भी ख्याल रखा है और इसी के चलते क्रैकर्स को लॉन्च किया है। इसको अपने घर लाकर आप अपना biscuit का collection पूरा कर सकते हैं।
5050 Sweet & Salty
5050 Maska Chaska
5050 Time Pass
₹10.00 ₹10.00 ₹10.00
5050 Top
₹20.00
न्यूट्रीचॉइस [Nutrichoice]
ब्रिटानिया मीठे और नमकीन बिस्कुट बनाने के बाद उन लोगों के लिए भी कुछ बनाना चाहता था जो taste से पहले अपने स्वास्थ्य को priority देते हैं। पर इस चक्कर में वह taste से compromise तो नहीं कर सकता था इसलिए बहुत मेहनत के बाद न्यूट्रीचॉइस को मार्केट में उतारा गया। ना ही सिर्फ consumers को एक ‘power packed’ snack का option दिया गया बल्कि उस में भी उनको चुनाव करने के लिए variety दी गई।
Nutrichoice Oat Cookies Nutrichoice Digestive Wholesome Wheat Nutrichoice Digestive 5 Grains
₹25.00 ₹25.00 ₹75.00
Nutrichoice Cracker Simply Lite Nutrichoice Oats Chocolate and Almonds
₹50.00 ₹25.00
मारी गोल्ड [Marie Gold]
अगर चाय टाइम बिस्कुट के लिए पारले जी को कोई टक्कर दे सकता है तो वह सिर्फ मारी गोल्ड biscuit है। यह हल्का-फुल्का मीठा बिस्कुट ना तो ज्यादा मीठा ही है और ना ही ज्यादा हल्का ही है। चाय के साथ हल्की भूख को मारने के लिए यह गेहूं से बनी cookies एकदम सटीक है। ब्रिटानिया के जितने भी popular biscuit हैं उनमें से सबसे ज्यादा प्यार लेने वाली cookies मारी गोल्ड है।
Marie Gold
Vita Marie Gold
Whole Wheat Vita Marie Gold
₹20.00 ₹25.00 ₹10.00
जिम जैम + ट्रीट [Jim Jam + Treat]
अभी तक मीठे, नमकीन और चॉकलेट बिस्कुट की बात हुई है, पर कहीं पर भी consumer base के सबसे ज़रूरी सदस्यों की बात तो आई ही नहीं। नन्हे मुंहे बच्चों को हमारे यह मीठे-नमकीन cookies पसंद आए ना आए, इसलिए ब्रिटानिया ने उनके लिए कुछ अच्छा बनाने की चाह में जिम जैम + ट्रीट रेंज को लॉन्च कर दिया। इस रेंज में मज़ेदार flavour, अतरंगी shapes और नरम क्रीम के इस्तेमाल से बहुत ही लज़ीज़ रेंज का निर्माण हुआ है।
Jim Jam Vanilla
Treat Chocolate
Treat Orange
₹25.00 ₹10.00 ₹10.00
Treat Strawberry
₹10.00
3. कैडबरी [Cadbury]
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी, कैडबरी, भारत में बहुत ही ज़्यादा प्रचलित है। आम-तौर पर यह ब्रांड अपनी चॉकलेट के लिए जानी जाती है जिस में डेरी मिल्क, डेरी मिल्क सिल्क, डेरी मिल्क आलमंड, डेरी मिल्क फ्रूट एंड नट इत्यादि आ जाते हैं। पर यह कंपनी जितनी धमाकेदार chocolates बनाती है उतने ही ज़बरदस्त cookies भी बनती है। अगर आप चॉकलेट के फैन हैं तो बस इस से आगे और कहीं मत जाइए।
रुको-रुको, अगर चॉकलेट इतनी ही पसंद है तो आर्टिकल के नीचे बोरबॉन बिस्कुट के बारे में ज़रूर पढ़िए।
Cadbury Chocobakes Choc Filled Cookies Cadbury Snack Shortcake Chocolate Biscuit
Cadbury Biscuits Roundies
₹30.00 NA NA
Cadbury Oreo Dipped Cookie Cadbury BournVita Biscuits
₹50.00 ₹30.00
4. मैकविटीज़ [McVities]
रोबर्ट मैकविटीज़ नाम का एक baker हुआ करता था, जिसे cookies, केक, और ब्रेड वगेरा बेक करना बेहद पसंद था। जो भी उनके हाथ की बनी चीज़ें खाता वह उनका दीवाना हो जाता। इस demand के चलते उन्होंने 1830 में Edinburgh में अपनी बेकरी खोल ली। 186 साल बाद उनके जाने के बाद भी उनकी असली रेसिपी के इस्तेमाल से biscuit बनाए जाते हैं जो मैकविटीज़ नाम की ब्रांड के नाम से बहुत प्रचलित है।
यह cookies इतने लाजवाब हैं कि Charles Price और Alexander Grant को भी यह बेहद पसंद हैं और उन्होंने भी इस ब्रांड को रॉयल approval दिया है। पूरे गेहूं के इस्तेमाल के कारण यह cookies बेहद पोषक होते हैं और यह गेहूं के फाइबर के गुणों को भी अपने साथ पैक करके चलते हैं। तो स्वाद के साथ-साथ यह biscuit आपके लिए सेहत भी लेकर आते हैं।
McVities Digestive McVities Wholewheat Marie McVities HobNobs Cookies
₹25.00 ₹35.00 ₹70.00
McVities Wholewheat Fruit Bakes McVities 0% Added Sugar
₹40.00 ₹55.00
5. सनफीस्ट [Sunfeast]
आई टी सी का यह ब्रांड, सनफीस्ट, अपने हर एक baking session के साथ quality को chase करता रहता है। पर quality के चक्कर में quantity को नज़रन्दाज़ नहीं किया जाता। इसके कारण आपको एक बेहतरीन रेंज के उम्दा गुणवत्ता के बिस्कुट मिलते हैं। आप इस वैरायटी को अगर अपने चाय टाइम में जोड़ना चाहेंगे तो यह आपको कभी बोर नहीं होने देगी और healthy ingredients के कारण आप इसे कितना और कैसे भी खा सकते हैं।
सनफीस्ट फार्मलाइट [Sunfeast Farmlite]
ढेर सारे अलग-अलग तरह के अनाज के इस्तेमाल से बना फार्मलाइट बिस्कुट, try करने वाले हर एक इंसान की पसंद बन जाता है। इन cookies में अलग-अलग ingredients का इस्तेमाल होता है जो कि बहुत healthy और स्वादिष्ट होते हैं। इन में बादाम, चॉकलेट, चने, किशमिश, और इलायची आदि का इस्तेमाल होता है जो आपको balanced nutrition के साथ-साथ स्वाद भी देता है।
Oats Almonds Oats Raisins Oats Chocolate
₹50.00 ₹60.00 ₹60.00
Sattu Cardamom 5 Grain Digestive Farmlite Digestive
₹50.00 ₹140.00 ₹30.00
सनफीस्ट मारी लाइट [Sunfeast Marie Light]
सनफीस्ट मारी लाइट चुनिंदा सुनहरे गेहूं के इस्तेमाल से बनता है जिसके कारण वह natural wheat फाइबर से भरपूर होता है। हल्के-फुल्के होने के कारण यह भारत के कई सारे घरों में चाय के साथ खाए जाते हैं और यह आपकी चाय के साथ भी एकदम perfect रहेंगे। इसमें wheat fiber के साथ-साथ कुल 6 Vitamins भी भरे हुए होते हैं जो इसे स्वादिष्ट के साथ-साथ nutritious भी बनाते हैं।
Sunfeast Marie Light Rich Taste Sunfeast Marie Light Orange Sunfeast Marie Light Oats
₹10.00 ₹15.00 ₹15.00
सनफीस्ट डार्क फ़ैंटीसी [Sunfeast Dark Fantasy]
अगर आप चॉकलेट की दुनिया में बहना चाहते हैं तो सनफीस्ट डार्क फ़ैंटीसी इसमें आपकी पूरी मदद करेगा। सनफीस्ट डार्क फ़ैंटीसी एक बहुत ही chocolaty रेंज है जो बहुत ही मज़ेदार क्रस्ट के साथ आपके लिए स्मूथ चॉकलेट लेकर आती है। चॉकलेट के दीवाने इसके options को ज़रूर explore करें। और एक chocolate lover होने के नाते मैं guarantee दे सकती हूँ कि आपको यह बेहद पसंद आएगा।
Sunfeast Dark Fantasy Choco Fills Sunfeast Dark Fantasy Choco Creme Sunfeast Dark Fantasy Vanilla Creme
₹40.00 ₹30.00 ₹30.00
भारत में बोरबॉन बिस्कुट कौन बनाता है? [Who makes Bourbon Biscuits in India?]
भारत में बोरबॉन बिस्कुट Britannia और Sunfeast द्वारा बनाया जाता है। अगर आप चॉकलेट या फिर चॉकलेट बिस्कुट के बहुत बड़े फैन हो, तो आपको बोरबॉन बिस्कुट ज़रूर पसंद होंगे। आज के समय में मार्केट में ढेर सारी कंपनी यह cookies का उत्पादन कर रही है पर हम आपको बता दें कि ब्रिटानिया और सनफीस्ट ही सबसे अच्छे बोरबॉन cookies बनाती है।
बच्चों के लिए सबसे अच्छा बिस्कुट कौन सा है?