अगर आपका बच्चा स्कूल जाता है और रोज सुबह आपको लंच बॉक्स में क्या दिया जाए ये सोचते-सोचते समय गुजर जाता है, तो आपके लिए आज हम कुछ जरूरी आइडियाज़ लेकर आए हैं. इन आइडियाज़ की मदद से आप रोज नई-नई हेल्दी चीजें लंच बॉक्स में बना कर दे सकते हैं. दरअसल, कई बच्चों की शिकायत होती है कि रोज एक खाना खाकर वे बोर हो जाते हैं. उन्हें दूसरों का लंच खाना अच्छा लगता है. ऐसे में पेरेंट्स के लिए ये परेशानी होती है कि रोज वे ऐसा क्या बनाएं जो हेल्दी भी हो और टेस्टी भी. बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है कि वे जहां तक हो सके घर का खाना खाएं, जिसमें पर्याप्त पोषक तत्व हों. इसलिए, उनके टिफिन बॉक्स में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स आदि होना बहुत ही जरूरी है. तो आइए आज हम आपका ये काम आसान कर देते हैं और आपको बताते हैं कि आप रोज बच्चों को लंच बॉक्स में क्या दे सकते हैं.
विज्ञापन
बच्चों को ये चीजें दें लंच बॉक्स में
सोमवार
सोमवार के दिन आप बच्चों को लंच बॉक्स में ओट्स, ऑरेंज और किशमिश से तैयार मफिंस दे सकते हैं. इसके साथ टमाटर, खीरा और पनीर से तैयार सलाद पैक कर सकते हैं. इस मफिन को आप दो तीन दिन पहले भी तैयार कर रख सकते हैं.
मंगलवार
मंगलवार के दिन आप मिक्स वेजीटेबल और बेसन से चीला बनाकर दें. इसके साथ आप फ्रूट सलाद या मिल्क शेक दे सकते हैं. ये आपके बच्चे के टिफिन के लिए बेस्ट फूड होगा.
बुधवार
बुधवार के दिन आप लंच बॉक्स में मूंग स्प्राउट के साथ पास्ता या मैकरोनी बनाकर दें. इसके साथ आप एक सेब या ऑरेंज का स्लाइस दें. पास्ता हेल्दी होने के साथ साथ टेस्टी भी होता है, जो बच्चों को बहुत पसंद होता है.
गुरुवार
गुरुवार के दिन आप कॉर्न और पनीर भर कर ब्रेड रोल बनाएं. इसके साथ आप अंगूर दें.कॉर्न और पनीर के साथ आप आलू और बच्चे की फेवरेट सब्जी को भी स्टफिंग में यूज कर सकें.
शुक्रवार
शुक्रवार के लंच बॉक्स में आप वेजिटेबल कटलेट बनाकर दें. इसके स्टफिंग का प्रिपरेशन आप एक दिन पहले कर सकते हैं. सुबह बस हल्का फ्राई करें और टिफिन में पैक करें.
शनिवार
वीकएंड पर आप बच्चे को तरह तरह की इडली दें. इसके साथ आप केचअप दे सकते हैं. आप चाहें तो किसी दिन लंच में वेजिटेबल पोलाव, नूडल्स, एग सैंडविच आदि भी दे सकते हैं.
बच्चों को खाने में क्या अच्छा लगता है?