बच्चे के एक साल के होने के बाद आप उसे किसी भी रूप में संतरा खिला सकते हैं। ऐसा मत समझें कि 6 महीने के शिशु को संतरे का जूस दिया जा सकता है। इस समय शिशु का पाचन तंत्र बहुत कमजोर होता है और हो सकता है कि वो इस फल में मौजूद एसिड की मात्रा को बर्दाश्त ना कर सके।
संतरे का जूस पीने से स्वास्थ्य और स्किन दोनों को फायदा पहुंचता है। संतरे का जूस पीने से शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि दिन में दो-ढाई गिलास संतरे का जूस पीने से मोटापा दूर हो सकता है। इसके साथ ही इससे दिल के रोग और मधुमेह के होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
बच्चों को संतरे का जूस कब पीना चाहिए?