Google AdSense Header Slot

बड़े ऑपरेशन में क्या क्या खा सकते हैं?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 20
बड़े ऑपरेशन में क्या क्या खा सकते हैं?
ऑपरेशन के बाद आपको आसानी से पचने वाली चीजें खानी चाहिए। फिर चाहे वो फल और सब्जियां ही क्‍यों न हो। अपनी डाइट में रोटी, कद्दू, लौकी, परवल, गाजर, खीरा, पालक, मूंग की दाल, अरहर, मल्‍का की दाल, तोरी, मूली और सब्जियों का सूप शामिल करें। ये खाने में आसान भी होते हैं और हाजमा भी सही रखते हैं।



सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्‍या खाएं

अगर आपका ऑपरेशन से बच्‍चा हुआ है, तो डिलीवरी के तुरंत बाद इन चीजों को का सेवन करें :

डेयरी उत्‍पाद : दूध, पनीर और चीज प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन बी एवं डी का बेहतरीन स्रोत होते हैं। अगर आपको लैक्‍टोज इंटोलरेंस है तो आप दही से ये सब पा सकती हैं।
ओटस :डिलीवरी के बाद कब्‍ज की परेशानी होना आम बात है। वहीं ऑपरेशन के बाद कब्‍ज के कारण टांकों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। ऐसे में फाइबर से भरपूर ओट्स आपको कब्‍ज से बचा सकते हैं। इनमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होता है।
रागी : इसमें उच्‍च मात्रा में आयरन और कैल्शियम होता है। दक्षिण भारत में ठोस आहार शुरू करने पर बच्‍चों को रागी ही खिलाई जाती है। जिन महिलाओं को लैक्‍टोज इंटोलरेंस है, उन्‍हें रागी से पर्याप्‍त कैल्शियम मिल सकता है।

ये चीजें भी खाएं

सिजेरियन डिलीवरी के बाद रसोई के कुछ मसाले भी रिकवर करने में मदद करते हैं :

हल्‍दी : इस जड़ी-बूटी में एंटी इंफलामेट्री गुण होते हैं और इसी वजह से हल्‍दी आयुर्वेदिक और चीनी दवाओं में इस्‍तेमाल की जाती है। हल्‍दी बाहरी और आंतरिक घावों को जल्‍दी भरने में मदद करती है।
अजवाइन : अजवाइन का पानी डिलीवरी के बाद महिलाओं को गैस्‍ट्राइटिस, कब्‍ज, पेट दर्द, अपच और पेट में भारीपन से बचाता है। यह गर्भाशय को भी साफ करता है तो डिलीवरी के बाद होने वाले दर्द को कम करता है।
मेथीदाना : यह कैल्शियम, आयरन, मिनरल्‍स और विटामिनों से युक्‍त होता है। इससे जोड़ों में दर्द और कमर दर्द से राहत मिलती है।

​सिजेरियन ऑपरेशन के बाद क्‍या न खाएं

ऑपरेशन के बाद महिलाओं को निम्‍न चीजों को बिल्‍कुल नहीं खाना चाहिए :

कार्बोनेटेड ड्रिंक्‍स से गैस और पेट फूलने की दिक्‍कत हो सकती है।
कैफीन युक्‍त पेय पदार्थ जैसे कि कॉफी और चाय न लें।
गैस और ब्‍लोटिंग है जो पत्ता गोभी, फूलगोभी, ब्रोकली और भिंडी जैसी गैस पैदा करने वाली चीजें न खाएं।
ज्‍यादा मसालेदार भोजन भी न करें और ठंडे खाद्य एवं पेय पदार्थों से भी दूर रहें। इनकी वजह से जुकाम हो सकता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp