विटामिन-डी - प्रैग्नेंसी और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के लिए विटामिन डी बहुत ही आवश्यक है। वास्तव में विटामिन डी की कमी से बांझपन और गर्भपात का कारण हो सकता है।
इनफर्टिलिटी किस विटामिन की कमी से हो सकती है? (Which Vitamin Deficiency Causes Infertility in Hindi)
शरीर को हेल्दी और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए शरीर में विटामिन, मिनरल्स समेत सभी जरूरी पोषक तत्वों का होना जरूरी है। महिलाओं में बांझपन की समस्या विटामिन की कमी की वजह से भी हो सकती है। महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या मुख्य रूप से दो तरह की होती है। महिलाओं में इनफर्टिलिटी को प्राथमिक और माध्यमिक रूप से देखा जाता है। प्राथमिक इनफर्टिलिटी ऐसी समस्या है जिसमें महिलाएं 1 साल तक कोशिश करने के बाद भी गर्भवती नहीं हो पाती हैं वहीं माध्यमिक इनफर्टिलिटी एक ऐसी स्थिति है जिसमें महिला एक बार तो गर्भवती हो सकती है लेकिन दोबारा गर्भवती होने में उन्हें परेशानियां होती है।
विटामिन डी की कमी और इनफर्टिलिटी (Vitamin D Deficiency And Infertility in Hindi)
कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि शरीर में विटामिन डी की कमी की वजह से न सिर्फ प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है बल्कि इसकी वजह से फर्टिलिटी भी प्रभावित होती है। शरीर में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होने से गर्भधारण करने की क्षमता बढ़ जाती है और इससे महिलाओं के प्रजनन अंगों में विटामिन डी रिसेप्टर्स और मेटाबोलाइजिंग एंजाइम में भी सुधार होता है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि इसकी वजह से ही महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या होती है। महिलाओं और पुरुषों में बांझपन या इनफर्टिलिटी की समस्या के पीछे कई अन्य कारण जिम्मेदार होते हैं लेकिन विटामिन डी की कमी से भी इस पर नकारात्मक असर पड़ता है।
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए जरूरी विटामिन (Vitamins To Improve Fertility in Hindi)
फर्टिलिटी या बच्चे पैदा करने की क्षमता बढ़ाने के लिए शरीर को हेल्दी और फिट होना जरूरी है। आपका शरीर जितना अधिक हेल्दी होगा उससे आपकी फर्टिलिटी उतनी ही मजबूत होगी। फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आमतौर पर विटामिन डी की कमी की वजह से आपकी फर्टिलिटी प्रभावित होती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए सिर्फ आपको विटामिन डी की ही आवश्यकता होती है। फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होने देना चाहिए और इसके अलावा नियमित रूप से हेल्दी डाइट का सेवन जरूरी करना चाहिए। अगर आप किसी भी तरह के सप्लीमेंट्स का सेवन करती हैं तो उससे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
बांझपन कौन से विटामिन की कमी से होता है?