बिना प्रेगनेंसी दूध निकलने का कारण
अतिरिक्त प्रोलैक्टिन महिलाओं में स्तन दूध के उत्पादन का कारण बन सकता है, जो गर्भवती या स्तनपान नहीं कर रही हैं। महिलाओं में बहुत अधिक प्रोलैक्टिन मासिक धर्म की समस्या और बांझपन (गर्भवती होने में असमर्थता) का कारण बन सकता है।
बिना प्रेगनेंसी ब्रेस्ट से दूध निकलना है इन समस्याओं का संकेत
बिना प्रेगनेंसी ब्रेस्ट से दूध यानी सफेद पानी निकलना बिल्कुल भी सामान्य नहीं है। लेकिन कुछ महिलाएं इस स्थिति का सामना करती हैं। यह स्थिति कई समस्याओं का संकेत हाे सकता है।
गैलेक्टोरिया (Galactorrhea)
बिना प्रेगनेंसी के दूध निकलना गैलेक्टाेरिया के संकेताें में से एक है। बिना प्रेगनेंसी के दूध निकलने काे मेडिकल टर्म में गैलेक्टाेरिया कहा जाता है। इसके अन्य लक्षण-
ब्रेस्ट टिश्यू का बढ़ जाना
जी घबराना
मुंहासे
सिरदर्द
हेयर फॉल
अनियमित पीरियड्स
शारीरिक संबंध बनाने में अरुचि
बिना प्रेगनेंसी के दूध कैसे निकाले?