बेस्ट स्ट्रेच मार्क्स क्रीम?pregnancytips.in

Posted on Mon 14th Oct 2019 : 01:26

एक जैसी समस्या होने के बाद भी यह जरूरी नहीं है कि सभी को एक ही प्रोडक्ट सूट हो। इसी कारण हम स्ट्रेच मार्क्स हटाने की क्रीम के 13 बेहतरीन ब्रांड्स के बारे में बता रहे हैं। इनमें से आप अपनी जरूरत के अनुसार क्रीम चुनकर ऑर्डर कर सकते हैं।
1. पामर कोको बटर फॉर्मूला मसाज लोशन

स्ट्रेच मार्क्स के लिए बेस्ट क्रीम के बारे में अगर आप गूगल पर सर्च करेंगे, तो उत्पादों की सूची में पामर कोको बटर फॉर्मूला का नाम भी नजर आएगा। इसमें आलमंड ऑयल, कोको बटर और शिया बटर जैसी सामग्रियां हैं। इनमें मौजूद तत्व स्ट्रेच मार्क्स को दूर कर त्वचा की रंगत निखार सकते हैं। साथ ही इसे डलनेस को दूर करने और त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए भी जाना जाता है।

गुण:

त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड है।
सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त बताया गया है।
इसमें पैराबेंस, थैलेट्स, मिनरल ऑयल और आर्टिफिशियल खुशबू नहीं होती है।
यह लोशन हाइपोएलर्जेनिक है यानी किसी एलर्जी का कारण नहीं बनता है।
गर्भवस्था के दौरान इसके उपयोग को सुरक्षित बताया गया है।
स्किन इलास्टिसिटी को बढ़ाने का काम कर सकता है।
यह चोट के निशान व अन्य दाग को कम करने में मदद कर सकता है।

अवगुण:

शायद इसकी गंध हर किसी को पसंद न आए।
इस नाम के नकली उत्पाद भी बाजार में उपलब्ध है, इसलिए इसे खरीदते समय लोशन की पैकेजिंग अच्छे से चेक कर लें।


2. बायो-ऑयल स्किन केयर ऑयल

Bio-Oil Skin Care Oil

बायो ऑयल ऐसा उत्पाद है, जिसका उपयोग स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए मालिश करने और त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के साथ ही स्किन को टाइट करता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-ई, कैलेंडुला ऑयल, लैवेंडर ऑयल, रोजमैरी ऑयल व कैमोमाइल ऑयल जैसे प्राकृतिक तत्व हैं।

गुण:

यह तेल चिपचिपा नहीं है।
त्वचा में जल्दी समा जाता है।
दाग-धब्बे और स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद कर सकता है।
त्वचा पर निखार ला सकता है।
सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी कहा गया है।
इसे गर्भावस्था के लिए उपयुक्त और सुरक्षित बताया गया है।
इस तेल में एंटी एजिंग प्रोपर्टी है, जो बढ़ती उम्र के लक्षण को धीमा कर सकती है।
त्वचा की नमी को बरकरार रख सकता है।
प्रेगनेंसी के निशान हटाने की क्रीम के रूप में द. मॉम्स के इस प्रोडक्ट का उपयोग किया जा सकता है। इस बॉडी क्रीम में शिया बटर और कोको बटर हैं, जो त्वचा को गहराई से नमी दे सकते हैं। इसमें सी-बकथ्रॉर्न ऑयल, व्हीट जर्म ऑयल, नारियल का तेल, बादाम का तेल, ऑरेंज एसेंशियल ऑयल व रोजहिप ऑयल जैसे प्राकृतिक तत्व हैं।

गुण :

यह क्रीम स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद कर सकती है।
पूरी तरह प्राकृतिक होने का दावा करती है।
ड्राई और खुजलीदार त्वचा से आराम दिला सकती है।
पूरे शरीर पर कही भी उपयोग किया जा सकता है।
त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद कर सकती है।
इससे स्किन के लचीलेपन (इलास्टिसिटी) में सुधार हो सकता है।
गर्भावस्था में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसमें पैराबेंस, सल्फेट, सिलिकॉन और टॉक्सिन नहीं हैं।
मिनरल ऑयल व कृत्रिम सुगंध का उपयोग नहीं किया गया है।

स्ट्रेच मार्क्स हटाने की क्रीम में मामाअर्थ रिच बॉडी क्रेम भी शामिल है। कंपनी की मानें, तो इस क्रीम को शिया बटर, कोको बटर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, आलमंड ऑयल, खीरा, पपीता, एलोवेरा व हल्दी के अर्क के मिश्रण से तैयार किया गया है। इस स्ट्रेच मार्क क्रीम से रोजाना प्रभावित हिस्से की हल्की मालिश करनी होती है, तभी खिंचाव के निशान कम हो सकते हैं।

गुण :

पूरी तरह प्राकृतिक होने का दावा किया गया है।
स्ट्रेच मार्क्स के साथ अन्य निशानों को भी कम कर सकती है।
त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखने में सहायक हो सकती है।
चर्मरोग विशेषज्ञों द्वारा जांची गई क्रीम है।
इसमें हीलिंग गुण है, जो सर्जरी के बाद के निशान को भरने में मदद कर सकता है।
पैराबेंस, सल्फेट्स, मिनरल ऑयल और आर्टिफिशियल गंध से मुक्त है।
ड्राई स्किन और खुजली से राहत दिला सकती है।
इसमें हाइपोएलर्जेनिक प्रभाव है, जो एलर्जी से बचाव कर सकता है।

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए क्रीम के रूप में नेचुरल रिचेस वंडर को भी आप चुन सकते हैं। इसमें त्वचा के लिए जरूरी विटामिन-ई, सी, बी-3 व बी-5 हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और निशान मुक्त बनाने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस क्रीम में एलोवेरा जेल, बादाम, सी-वीड, शिया बटर, कोको बटर व तिल के तेल जैसी प्राकृतिक सामग्रियां भी हैं।

गुण :

इससे मसाज करने से ढीली स्किन टाइट हो सकती है।
हानिकारक केमिकल रहित होने का दावा किया गया है।
स्ट्रेच मार्क्स के साथ ही अन्य दाग को भी हल्का कर सकती है।
गर्भावस्था में उपयोग के लिए पूरी तरह सुरक्षित बताया गया है।
त्वचा की नमी बनाए रख सकती है।
महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्किन को एक समान और ब्राइट लुक दे सकती है।

प्रेगनेंसी के निशान हटाने की क्रीम में मॉम एंड वर्ल्ड के इस मसाज लोशन का नाम भी शामिल है। यह लोशन कोकोनट वाटर, बादाम का तेल, अरंडी का तेल, शिया व कोकम बटर से निर्मित किया गया है। कंपनी का कहना है कि इससे की गई हर मसाज से स्ट्रेच मार्क्स के थोड़ा हल्का होने का अनुभव होगा। इसके अलावा, शुष्क और खिंची-खिंची त्वचा को यह गहराई से मॉइस्चराइज कर सकती है।

गुण :

इसमें पैराबेंस, एसएलएस, पेट्रोलियम और थैलेट्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
यह लोशन एलर्जी का कारण नहीं बनता है।
स्किन इलास्टिसिटी को बेहतर कर सकता है।
इस लोशन के उपयोग से त्वचा जवां दिख सकती है।
यह स्किन हाइड्रेशन का काम कर सकता है।
प्रसव के बाद स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्किन टोन को बेहतर कर सकता है।
एंटीऑक्सीडेंट, जैसे – विटामिन-सी और विटामिन-ई से युक्त है।
त्वचा को मुलायम और कोमल बनाए रखने में मदद कर सकता है।
सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी बताया गया है।


7. मॉम एंड वर्ल्ड बैली बटर विद मैंगो एंड कोको बटर

Mom and world belly butter with mango and cocoa butter

स्ट्रेच मार्क्स के लिए क्रीम के रूप में यह प्रोडक्ट भी प्रचलित है। इस क्रीम की निर्माता कंपनी के मुताबिक, इसका इस्तेमाल गर्भावस्था से पहले और बाद में किया जा सकता है। यह क्रीम बादाम के तेल, आम और कोको बटर के गुण से समृद्ध है, जो त्वचा के निशान और स्ट्रेच मार्क्स हटाने के साथ ही स्किन को हाइड्रेट रख सकते हैं।

गुण:

यह त्वचा को मुलायम बना सकती है।
सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त बताया गया है।
मिनरल ऑयल, थैलेट्स और पैराबेंस से मुक्त है।
इसे जानवरों पर टेस्ट नहीं किया गया है।
इससे किसी तरह की एलर्जी नहीं होती।
स्ट्रेच मार्क्स पर होने वाली खुजली से आराम दिला सकती है।
स्किन की इलास्टिसिटी को बढ़ाने में मदद कर सकती है।

अगर आप स्ट्रेच मार्क्स के लिए क्रीम ऐसी खरीदना चाहते हैं, जो सिर्फ खिंचाव के निशान के लिए ही बनी हो, तो मेडर्मा का चुनाव कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि मेडर्मा स्ट्रेच मार्क्स क्रीम नहीं, बल्कि एक थेरेपी है, जो स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करती है। स्किन हाइड्रेट करने के साथ ही यह उसके टेक्स्चर को बेहतर बना सकती है।

गुण:

सभी प्रकार के स्ट्रेच मार्क्स और त्वचा के लिए उपयुक्त बताया गया है।
गर्भावस्था के दौरान और उसके बाद भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
इसमें पैराबेंस नहीं हैं।
त्वचा की रंगत को एक समान कर सकती है।
स्किन को मुलायम और नम बनाए रखने में सहायक हो सकती है।
इसका उपयोग स्तनपान करवाने वाली महिलाएं भी कर सकती हैं।
बोटैनिकल इंग्रीडिएंट (पेड़ से उत्पादित सामग्रियों) से बनाई गई है।

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए क्रीम के रूप में ब्लू नेक्टर को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें कोको और शिया बटर के साथ ही अन्य 12 जड़ी-बूटियां हैं। यह खिंचाव के निशान को कम करने के साथ ही स्किन इलास्टिसिटी को बढ़ाने में मदद कर सकती है। शायद इसी वजह से इसे प्रभावी स्ट्रेच मार्क्स हटाने की क्रीम माना जाता है।

गुण:

एजिंग से बचाने में मदद कर सकती है।
त्वचा को हाइड्रेट करने में सहायक हो सकती है।
इसे केमिकल और प्रिजर्वेटिव मुक्त बताया गया है।
डल स्किन को ग्लो दे सकती है।
इस क्रीम का उपयोग फटी एड़ियों के लिए भी किया जा सकता है।
गर्भावस्था में इसके इस्तेमाल को सुरक्षित बताया गया है।
त्वचा को मुलायम और चमकदार बना सकती है।
इसमें पंप डिस्पेंसर है, जिस वजह से इसे निकालना काफी आसान होता है।
लाइट वेट है, जो आसानी से अवशोषित हो जाती है और चिपचिपी नहीं लगती है।


यह ऐसा स्किनकेयर प्रोडक्ट है, जिसे आयुर्वेद के सिद्धांत के हिसाब से बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें सी-बकथ्रॉर्न ऑयल, बादाम के तेल, ग्रीन-टी ऑयल, चंदन के अर्क, जैतून का तेल व विटामिन-ई है। इनमें मौजूद तत्व स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने और त्वचा को निखाराने में मदद कर सकते हैं। इसी वजह से कई यूजर्स स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए क्रीम के बजाए पवित्रा बायो स्किनकेयर ऑयल को चुनते हैं।

गुण:

इस तेल में आर्गन ऑयल और जोजोबा ऑयल के गुण हैं।
सनबर्न से आराम दे सकता है।
जलने के निशान, चिकन पॉक्स और बर्थ मार्क्स को हल्का कर सकता है।
सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त बताया गया है।
शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट विटामिन-सी और ई से युक्त है।
कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है।
इलास्टिसिटी को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
एंटी-एजिंग फॉर्मूला से बनाया गया है।
पैराबेंस और अन्य केमिकल फ्री होने का दावा किया गया है।
त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।

अवगुण:

कॉस्मेटिक्स स्टोर में उपलब्धता मुश्किल हो सकती है, लेकिन आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके इसे खरीद सकते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स के लिए बेस्ट क्रीम में अगला नाम ट्राइलास्टिन का है। इस क्रीम को प्रभावशाली केमिकल फॉर्मूला से तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसके नियमित उपयोग के लगभग 3 हफ्ते में यह अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। यह क्रीम दो ट्यूब में आती है। इनमें से एक ट्यूब हाइड्रो थर्मल एक्सीलेटर क्रीम होती है, जो त्वचा को स्ट्रेच मार्क्स क्रीम को अवशोषित करने के लिए तैयार करती है। स्ट्रेच मार्क्स पर इन दोनों को लगाना होता है, तभी इसका प्रभाव दिखता है।

गुण :

यह क्रीम पुराने से पुराने स्ट्रेच मार्क्स को कम करने का दावा कर सकती है।
पैराबेंस मुक्त है।
कोलेजन का उत्पादन बढ़ाने में मदद कर सकती है।
त्वचा की इलास्टिसिटी को बेहतर करने में सहायक हो सकती है।
ढीली त्वचा को टाइट कर सकती है।
ट्यूब पैकेजिंग के कारण ट्रैवल फ्रेंडली है।

अवगुण :

बहुत महंगी है।
यह एक मल्टीपर्पस ऑयल है, जिसे बादाम के तेल, गुलाब के अर्क, हल्दी और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों से बनाया गया है। इस तेल का उपयोग शरीर के किसी भी प्रभावित हिस्से पर किया जा सकता है। यह स्ट्रेच मार्क्स हटाने के साथ-साथ डैमेज स्किन को भी रिपयेर कर सकता है। फायदा देखने के लिए इसका उपयोग दिन में दो बार किया जाना चाहिए।

गुण:

कंपनी के मुताबिक इसे पूरी तरह प्राकृतिक सामग्रियों से बनाया गया है।
तिल के तेल, नारियल के तेल, व्हीट जर्म ऑयल व विटामिन-ई की अच्छाइयों से युक्त है।
त्वचा को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।
एंटी-एजिंग एजेंट की तरह काम करने का वादा करता है।
स्किन मॉइस्चराइज करने का कार्य कर सकता है।
त्वचा की रंगत को एक समान बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
स्किन को टाइट करने में मदद कर सकता है।
नॉन-एलर्जिक है।

अवगुण:

असर देखने के लिए लंबे समय तक इस्तेमाल करना पड़ सकता है।

13. हिमालया स्ट्रेच मार्क्स क्रीम फॉर मॉम्स

प्रेगनेंसी के निशान हटाने की क्रीम की लिस्ट में आखिरी नाम हिमालया का है। बताया जाता है कि इसे बनाने के लिए पांच तरह की हर्बल सामग्रियों, चार प्राकृतिक बटर और पांच हीलिंग ऑयल का उपयोग किया गया है। ये सभी स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने और स्किन को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं।

गुण :

इस क्रीम को पूरी तरह नेचुरल बताया गया है।
त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद कर सकती है।
स्किन इलास्टिसिटी बढ़ाने और कोलेजन के उत्पादन को बेहतर करने में सहायक हो सकती है।
त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद कर सकती है।
फटी त्वचा को ठीक करने में सहायक हो सकती है।
इसमें थैलेट्स, पैराबेंस, मिनरल ऑयल और सिलिकॉन नहीं हैं।
क्लिनिकली टेस्टेड है।
इसकी खुशबू अच्छी है।

अवगुण :

इस नाम के नकली प्रोडक्ट भी बाजार में उपलब्ध हैं, उनसे सावधान रहें।

बने रहें हमारे साथ

आगे जानिए स्ट्रेच मार्क्स हटाने की क्रीम का चयन करते समय किन सावधानियों को बरता जाना चाहिए।
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए बेस्ट क्रीम कैसे चुनें?

स्ट्रेच मार्क्स हटाने वाली क्रीम खरीदते समय नीचे बताई गई बातों को जरूर ध्यान में रखें। इससे आप बेस्ट स्ट्रेच मार्क्स क्रीम आसानी से खरीद पाएंगे।

हमेशा नेचुरल प्रोडक्ट को प्राथमिकता दें।
स्ट्रेच मार्क्स के लिए क्रीम चुनते समय अपनी त्वचा के अनुसार ही प्रोडक्ट का चयन करें।
रूखी त्वचा से बचने के लिए मॉइस्चराइज करने वाली स्ट्रेच मार्क्स क्रीम खरीदें।
हानिकारक केमिकल जैसे पैराबेंस, सिलिकॉन व सल्फेट आदि से रहित क्रीम व ऑयल को तरजीह दें।
हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा टेस्टेड प्रोडक्ट का ही चयन करें। ऐसी क्रीम स्किन के लिए सुरक्षित मानी जाती हैं।
गलत या नकली प्रोडक्ट से बचने के लिए हमेशा वेरीफाइड सेलर या हमारे द्वारा दिए गए लिंक से ही प्रोडक्ट खरीदें।
खरीदते समय प्रोडक्ट की एक्सपाइरी डेट जरूर चेक कर लें।
स्ट्रेच मार्क्स के लिए क्रीम खरीदते हुए पहले छोटी ट्यूब लें। अगर क्रीम प्रभावकारी लगे तब जाकर अधिक मात्रा में उसे लें। ऐसा करने से पैसों की बर्बादी से बचा जा सकता है।

स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए लेख में बताई गईं इन स्ट्रेच मार्क्स क्रीम में से किसी को भी चुनकर आप इस्तेमाल कर सकते हैं। घर बैठे स्ट्रेच मार्क्स हटाने की क्रीम ऑर्डर करने के लिए आप लेख में दिए गए बाय नाउ बटन पर क्लिक कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि स्ट्रेच मार्क्स हटाने की क्रीम का नियमित और सही उपयोग करने पर ही इसका फायदा होता है। अगर प्रेगनेंसी के निशान हटाने की क्रीम को लेकर अभी भी कोई दुविधा है, तो एक बार त्वचा विशेषज्ञ से भी संपर्क कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 4 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info