Google AdSense Header Slot

बोतल से दूध पिलाने के लिए मुझे अपने बच्चे की पोजीशन कैसे देनी चाहिए?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 14
बोतल से दूध पिलाने के लिए मुझे अपने बच्चे की पोजीशन कैसे देनी चाहिए?

जब आप शिशु को बोतल से दूध पिला रही हों, तो बोतल को इस तरह पकड़े कि उसका छोर हल्का सा उठा हुआ हो, ताकि निप्पल में हर समय दूध भरा रहे, और हवा के लिए जगह न हो।

आपका शिशु थोड़ी-थोड़ी देर चूसने के बाद बीच में रुककर आराम भी कर सकता है। दूध पीते समय इस तरह रुककर शिशु ये पता लगाता है कि उसका पेट भरा है या नहीं।

अगर शिशु के दूध पीते समय चूसने की बहुत ज्यादा आवाज आए, तो हो सकता है कि वह काफी ज्यादा हवा अपने अंदर ले रहा है। शिशु कम हवा अंदर ले, इसके लिए आप शिशु को गोद में लेकर थोड़ा ऊंचा उठा लें। बोतल को थोड़ा उठाकर ही रखें, ताकि निप्पल और बोतल की गर्दन में हमेशा दूध भरा रहे।

बोतल से दूध पिलाना भी स्तनपान करवाने जैसा ममताभरा अहसास दे सकता है, इसलिए शिशु को अपने नजदीक थामें। कुछ शिशुओं को गोद में स्तनपान करने वाली अवस्था में लेटकर बोतल से दूध पीना अच्छा लगता है, वहीं कुछ को यह असहज लगता है। आप कोई भी अवस्था चुनें, आराम से बैठें और शिशु की नजरों से नजरें मिलाने की कोशिश करें। कभी भी शिशु को सपाट लिटाकर दूध न पिलाएं या उसे बोतल देकर कभी भी अकेला न छोड़ें, इससे गला अवरुद्ध होने का खतरा रहता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp