पीरियड्स में होने वाली हैवी ब्लीडिंग से हो गए हैं परेशान तो काम आएंगे ये 5 घरेलू नुस्खे
पीरियड्स महिलाओं को हर महीने होने वाली एक स्वाभाविक और नेचुरल प्रक्रिया है। लेकिन समस्या तब हो जाती है जब पीरियड्स के दौरान महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होने लगती है। जिसकी वजह से महिलाओं को न सिर्फ अत्यधिक दर्द बल्कि कई बार एनीमिया का भी शिकार होना पड़ता है। है। दरअसल हैवी ब्लीडिंग की समस्या तब होती है जब महिलाओं को एक दो घंटे के अन्दर पैड बदलना पड़ रहा होता है या फिर आपके पीरियड्स एक हफ्ते से ज्यादा समय तक रहते है, तो उस स्थिति को हैवी ब्लीडिंग माना जाता है। अगर आप भी पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग से परेशान रहते हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपको राहत पहुंचा सकते हैं।
पीरियड्स के दौरान होने वाली हैवी ब्लीडिंग से राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे-
दालचीनी-
इस उपाय को करने के लिए आप सबसे पहले एक कप उबलते पानी में दालचीनी की एक स्टिक डालकर उसकी चाय तैयार कर लें। पीरियड्स में होने वाली हैवी ब्लीडिंग को रोकने के लिए यह एक बहुत ही प्रभावी घरेलू उपाय है। इस उपाय को आपको दिन में दो बार इस्तेमाल करना है।
अदरक-
अदरक के इस उपाय को करने के लिए कुछ मिनट पानी में अदरक को उबालकर उसका पानी तैयार कर लें। यह पानी पीरियड्स में बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने से रोकने में मदद करता है। इस पानी को आप भोजन करने के बाद दिन में तीन बार ले सकती हैं।
केले का फूल-
पके हुए केले के फूल के साथ दही का एक कप खाने से प्रोजेस्टेरोन बढ़ने लगता है, जिससे हैवी ब्लीडिंग पर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग के लिए यह भी एक प्रभावी प्राकृतिक उपाय है।
धनिया-
अगर पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग नॉर्मल से ज्यादा हो तो आधा लीटर पानी में लगभग 6 ग्राम धनिया के बीज डालकर तैयार इस काढ़े का सेवन करें। इससे हैवी ब्लीडिंग को रोकने में मदद मिलेगी।
मैग्नीशियम से भरपूर चीजें-
शोध बताते हैं कि पीरियड्स के दौरान हैवी पीरियड्स का सबसे बड़ा कारण शरीर में मैग्नीशियम की कमी का होना होता है। इस कमी को पूरा करने के लिए तिल के बीज, तरबूज के बीज, जई, कोको, कद्दू, स्क्वैश और मैग्नीशियम युक्त अन्य फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें।
ब्लीडिंग ज्यादा हो तो क्या करना चाहिए?