Google AdSense Header Slot

मां का दूध बढ़ाने के लिए हमें क्या खाना चाहिए?

Language: Hindi | Published: 18 Oct 2022 | Views: 18
मां का दूध बढ़ाने के लिए हमें क्या खाना चाहिए?
ये देसी फूड्स बढ़ा सकते हैं ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई
1 मेथी के बीज :

मेथी के बीजों का दूध के उत्पादन को बढ़ाने के लिए काफी लंबे समय तक प्रयोग किया जा रहा है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स की मात्रा भी अधिक होती है, जो बच्चे के दिमाग के विकास के लिए काफी अच्छे होते हैं। आप मेथी की पत्तियों का सेवन भी कर सकती हैं, इससे आपको बीटा केरोटिन, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषण मिल सकते हैं। आप इसे चाय में एड करके भी पी सकती हैं।

2 सौंफ के बीज :

सौंफ आपके दूध को तो बढ़ाती ही है साथ में यह आपको गैस जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाती है। इसके साथ ही ये सारे लाभ आपके दूध के द्वारा आपके बच्चे में भी ट्रांसफर हो जाते हैं। आप एक रात पहले सौंफ पानी में भिगो कर उन्हें सुबह पी सकती है।

3 लहसुन :

दूध को बढ़ाने के लिए आप लहसुन का प्रयोग कर सकती हैं लेकिन इससे आपके दूध का टेस्ट और स्मैल बदल जाती हैं। इसलिए आपको इसका सेवन केवल सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। लहसुन आपके इम्यून सिस्टम के लिए भी लाभदायक होता है।

4 हरी पत्तेदार सब्जियां :

पालक, केल और मेथी जैसी हरी और पत्तेदार सब्जियों के सेवन से आपको बहुत से पोषण मिलते हैं – जैसे आयरन, कैल्शियम और फोलेट। इनमें बहुत अधिक विटामिन्स होते हैं। जिस कारण आपके दूध की सप्लाई भी बढ़ती है। इसलिए हरी सब्जियों को भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

5 जीरा :

जीरे से आपकी कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं ठीक होने में मदद मिलेगी। जीरे को भी ट्रेडिशनल रूप से दूध की मात्रा को बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। इसे आप एक रात पहले पानी में भिगो कर रख दें और सुबह वह पानी छान कर पी लें।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp