Google AdSense Header Slot

मां बनने पर क्या क्या खाना चाहिए?

Language: Hindi | Published: 17 Oct 2022 | Views: 20
मां बनने पर क्या क्या खाना चाहिए?
अगर आप पहली बार मां बनने जा रही हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि इस समय कौन-से फूड्स आपके और आपके बच्‍चे के लिए जरूरी हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो मां और बच्‍चे दोनों को स्‍वस्‍थ और मजबूत बनाएंगे।

डेयरी प्रोडक्‍ट्स
प्रेग्‍नेंसी में हड्डियों की सेहत के लिए मां और बच्‍चे दोनों को भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी चाहिए होता है। आइस्‍क्रीम भी इसका एक स्रोत है और अक्‍सर गर्भवती महिलाओं को प्रेग्‍नेंसी में आइस्‍क्रीम खाने की क्रेविंग होती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां
केल, पालक और अन्‍य हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन और मिनरल्‍स भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन ए, सी, के और ई के साथ कैल्शियम, आयरन, फाइबर और फोलिक एसिड होता है। फोलिक एसिड की मदद से शिशु को जन्‍म विकारों से बचाया जा सकता है।

​मछली
आंखों और मस्तिष्‍क के विकास के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड जरूरी होता है। इसे सिर्फ डाइट से लिया जा सकता है और सीफूड इसका बेहतरीन स्रोत है। लो-मर्करी सीफूड जैसे कि श्रिंप, कोड, सैल्‍मन, कैटफिश और ट्यूना प्रेग्‍नेंसी में खा सकते हैं।

​दालें
दालों में विटामिनों, मिनरलों जैसे कि आयरन, फोलिक एसिड और फाइबर होता है जो प्रेग्‍नेंसी के लिए बहुत जरूरी है। दालों में प्रोटीन और कैल्शियम भी होता है।

​अंडे
एक अंडे में प्रचुर मात्रा में कोलिन होता है। कोलिन बच्‍चे के मस्तिष्‍क के विकास में मदद करता है और उसे न्‍यूरल ट्यू‍ब विकारों से भी बचा सकता है।

एवोकाडो
एवोकाडो में हेल्‍दी फैट्स, विटामिन बी, विटामिन के, ई और सी होता है। इनमें फोलिक एसिड और पोटैशियम भी होता है जो प्रेग्‍नेंसी में बहुत जरूरी है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp