Google AdSense Header Slot

मानसून में बच्चे की मालिश के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?

Language: Hindi | Published: 18 Oct 2022 | Views: 30
मानसून में बच्चे की मालिश के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?
मौसम के हिसाब से कैसे चुनें शिशु की मालिश के लिए तेल

कहते हैं कि बच्‍चे की रोज तेल मालिश करनी चाहिए। इससे उसकी त्‍वचा स्‍वस्‍थ और मुलायम रहती है। लेकिन क्‍या आप ये जानते हैं कि शिशु की किस तेल से मालिश करनी चाहिए।

शिशु के विकास और उसके बालों एवं शरीर काे मजबूती देने के लिए मालिश बहुत जरूरी होती है। आप शिशु की मालिश में कई तरह के तेलों का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। ये शिशु की नाजुक त्‍वचा को पोषण देते हैं और मांसपेशियों एवं हड्डियों को मजबूती देते हैं। सबसे खास बात कि इस बार आप अपने शिशु के लिए बेस्‍ट मसाज ऑयल Amazon Great Indian Festival से किफायती दाम में इन्‍हें खरीद सकते हैं।

गर्मी के मौसम में मसाज ऑयल
गर्मी में ठंडक देने के लिए नारियल तेल से मालिश कर सकती हैं। इसे स्किन आसानी से सोख लेती है। कोकोनट ऑयल में एंटीफंगल और एंटीबैक्‍टीरियल गुण होते हैं जो बच्‍चे की त्‍वचा के लिए बहुत अच्‍छे हैं।
इसके अलावा गर्मी में तिल का तेल भी शिशु के लिए बहुत बढ़िया होता है। इससे शिशु की हड्डियों को मजबूती मिलती है।


सर्दी के मौसम के लिए मसाज ऑयल
ठंड के मौसमें नीचे बताए गए ऑयल्‍स से शिशु की मालिश करनी चाहिए :

सरसों का तेल : सर्दी में सरसों का तेल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आप कोई दूसरा तेल मिलाकर भी मसाज कर सकते हैं।
ऑलिव ऑयल : शिशु की स्किन को पोषण देने और मुलायम रखने के लिए आप इस तेल की मदद ले सकते हैं। सेंसिटिव स्किन या स्किन प्रॉबलम्‍स होने पर ऑलिव ऑयल का इस्‍तेमाल न करें।
बादाम का तेल : आप किसी भी मौसम में शिशु की मालिश के लिए बादाम तेल का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। बादाम का तेल विटामिन ई से युक्‍त होता है। इससे त्‍वचा नरम और मुलायम रखता है।

सेंसिटिव और रूखी त्‍वचा के लिए ऑयल
अगर आपके बच्‍चे की त्‍वचा बहुत नाजुक और रूखी रहती है तो उसकी निम्‍न तेलों से मालिश करने से लाभ होगा।

टी ट्री ऑयल : ये पॉलीअनसैचुरेटिड ऑयल्‍स से युक्‍त होता है जो कि शिशु की त्‍वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें लिनोलिक एसिड उच्‍च मात्रा में होता है। इसके अलावा टी ट्री ऑयल में एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं। किसी अन्‍य कैरियर ऑयल के साथ टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर शिशु की मालिश करें।
कैमोमाइल ऑयल : सेंसिटिव स्किन और स्किन रैशेज में कैमोमाइल ऑयल बेस्‍ट रहता है। ये तेल कोलिक बच्‍चों को आराम देता है और अच्‍छी नींद लाने में मदद करता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp