Google AdSense Header Slot

मिफेजेस्ट किट खाने के कितने दिन बाद ब्लीडिंग होती हो?

Language: Hindi | Published: 25 Oct 2022 | Views: 16
मिफेजेस्ट किट खाने के कितने दिन बाद ब्लीडिंग होती हो?
36-48 घंटों की अवधि के बाद, आपको मिसोप्रोस्टोल टैबलेट मुंह में या योनि में लेना होगा. आपको इस खुराक के सेवन के बाद पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे पेट में गंभीर दर्द या योनि से ब्लीडिंग हो सकती है जिससे गर्भपात हो सकता है.

मिफेजेस्ट किट (Mifegest Kit) काम कैसे करता है?
मिफेजेस्ट किट (Mifegest Kit)दो दवाओं का एक संयोजन है, जिसका उपयोग मेडिकल एबॉर्शन (गर्भावस्था को समाप्त करने) के लिए किया जाता है। इस किट का उपयोग एक प्रारंभिक गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए किया जाता है जो 10 सप्ताह से अधिक न हो। इसमें एक्टिव तत्व के रूप में मिफेप्रिस्टोन + मिसोप्रोस्टोल (Mifepristone + Misoprostol) पाए जाते हैं। यह किट महिलाओं में पाए जाने वाले नैचुरल हॉर्मोन प्रोजेस्टेरोन को ब्लॉक करती है। यह हॉर्मोन प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी होता है। मिफेजेस्ट किट के इस्तेमाल से गर्भाशय में संकुचन होता है जिसकी वजह से अबॉर्शन आसानी से हो जाता है। बिना डॉक्टर की सलाह लिए इसका सेवन कभी ना करें।

मिफेजेस्ट किट (Mifegest Kit) की सामान्य डोज क्या है?-
इसकी सामान्य खुराक इस प्रकार है-
पहले दिन 200 मिलीग्राम मिफेप्रिस्टोन को मौखिक रूप से लेना होता है। फिर 36 या 48 घंटे बाद (दूसरे या तीसरे दिन) 800 mcg मिसोप्रोस्टोल को लेने की सलाह दी जाती है। इस किट की डोज के बारे में आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp