Google AdSense Header Slot

मिसोप्रोस्टोल लेने के बाद क्या होता है?

Language: Hindi | Published: 25 Oct 2022 | Views: 7
मिसोप्रोस्टोल लेने के बाद क्या होता है?
मिसोप्रोस्टोल का उपयोग करने के बाद आपको ऐंठन और रक्तस्राव होगा। कुछ महिलाओं (सभी नहीं) के शरीर से रक्त के थक्के भी बाहर निकलते हैं। यह ठीक से जानना संभव नहीं है कि दर्द और रक्तस्राव कब शुरू होगा, लेकिन अक्सर यह मिसोप्रोस्टोल की पहली 4 गोलियों के उपयोग के बाद पहले 24 घंटो के अंदर या कुछ अधिक घंटो बाद भी हो सकता है।

अपेक्षित रक्तस्राव आपकी माहवारी से अधिक या समान तो होना ही चाहिए। गोलियों का उपयोग करने के बाद भी कई दिनों या हफ्तों तक रक्तस्राव जारी रह सकता हैं। आपके रक्तस्राव और गर्भावस्था के लक्षण अगले कुछ हफ़्तों में धीरे-धीरे ठीक होने चाहिए।

जो महिलाएं 10-13 हफ्ते के बीच की गर्भवती होती हैं, उनमें रक्तस्राव और ऐंठन के लक्षण होंगे, हालांकि आप भ्रूण के निकलने को देख भी सकती हैं [1]। आमतौर पर यह भ्रूण, रक्त और थक्कों में मिल जाता है, और अक्सर किसी का ध्यान इस पर नहीं जाता है, लेकिन यह जानना ज़रूरी है कि अगर आप इसकी पहचान कर लेती है तो यह सामान्य ही है। घबराएं नहीं, इसे सैनिटरी पैड में लपेटा या शौचालय में फ्लश किया जा सकता है।

याद रखें कि प्रत्येक गर्भपात का अनुभव अलग होता है और हर महिला में इसके लक्षण भी अलग-अलग हो सकते हैं।

अधिकांश महिलाएं, जिनमे गर्भावस्था के लक्षण होते हैं, मिसोप्रोस्टोल का उपयोग करने के लगभग 5 दिन बाद वे लक्षण समाप्त हो जाते हैं। यदि गोलियों का उपयोग करने के बाद आपके गर्भावस्था के लक्षण कम और गायब होने लगते हैं, तो यह एक अच्छा संकेत है कि अब आप गर्भवती नहीं हैं।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp