प्रेगनेंसी के दौरान समय गुजरने के साथ साथ महिलाओं के पेट के आकार में भी बदलाव आता है। यदि महिला का पेट प्रेगनेंसी के साथ बढ़ रहा है तो यह स्वस्थ गर्भावस्था का संकेत है। पेट का आकार तभी बढ़ता है जब गर्भ के अंदर शिशु बढ़ रहा हो और उसका विकास हो रहा है।
इसमें हैरानी की बात नहीं होनी चाहिए कि आपको थकावट का अनुभव हो रहा है, क्योंकि आपकी ऊर्जा का एक बड़ा हिस्सा आपके विकसित हो रहे शिशु को जाता है। यही वह हफ्ता है, जब आपके शिशु का जबड़ा, ठुड्डी और गालों का निर्माण शुरु होता है। भले ही वे काफी नन्हें हों पर वे इसी हफ्ते के बाद से बढ़ने लगते हैं।
मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा बच्चा गर्भ में स्वस्थ है?