मेथी और दूध के हैरान करने वाले फायदे, यहां जानें कैसे करें सेवन
किचन में मौजूद मेथी एक ऐसा मसाला है जो स्वाद और सेहत से भरपूर है. मेथी दाना और दूध का साथ में सेवन किया जाता है, तो इनके फायदे और बढ़ जाते हैं.
मेथी और दूध के सेवन से सर्दी-खांसी की परेशानी से बचा जा सकता है.
किचन में मौजूद मेथी एक ऐसा मसाला है जो स्वाद और सेहत से भरपूर है. मेथी के पानी से होने वाले फायदे तो आप जानते होंगे लेकिन, क्या आप ये जानते हैं कि मेथी और दूध का साथ में सेवन करने से शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद मिल सकती है. असल में मेथी (Fenugreek) में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, फॉलिक एसिड, विटामिन ए, सी, बी, मैंग्नीज, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, जिंक और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व हैं तो वहीं, दूध (Milk) में प्रोटीन, कैल्शियम और राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, डी, के और ई सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और आयोडीन के गुण पाए जाते हैं. और जब इन दोनों चीजों का साथ में सेवन किया जाता है, तो इनके फायदे और बढ़ जाते हैं. तो चलिए जानते हैं मेथी और दूध से होने वाले फायदे.
मेथी और दूध के फायदे-
1. पाचन-
अगर आप पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं तो मेथी और दूध का सेवन फायदेमंद हो सकता है. मेथी दाना और दूध में फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन्स जैसे गुण पाए जाते हैं, जो पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं.
2. हड्डियों-
कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप मेथी दाना और दूध का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि मेथी और दूध में कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन डी पाया जाता है, जो हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मददगार हो सकते हैं.
3. हाई ब्लड प्रेशर-
ब्लड प्रेशर में मददगार है मेथी और दूध का सेवन. मेथी और दूध में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं.
4. सर्दी-खांसी-
बरसात का मौसम है ऐसे में सर्दी-खांसी की समस्या एक आम समस्या में से एक है. मेथी और दूध के सेवन से सर्दी-खांसी की परेशानी से बचा जा सकता है.
मेथी और दूध का सेवन करने के लिए आप दूध को उबाल कर इसमें मेथी पाउडर को मिलाकर पी सकते हैं. अगर आपको इसका स्वाद अच्छा नहीं लग रहा है, तो आप इसमें शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
मेथी और दूध खाने से क्या होता है?