Google AdSense Header Slot

मेरे दो महीने के बच्चे का वजन कितना होना चाहिए?

Language: Hindi | Published: 18 Oct 2022 | Views: 41
मेरे दो महीने के बच्चे का वजन कितना होना चाहिए?
2 महीने के बच्चे का वजन और हाइट कितनी होनी चाहिए? दूसरे महीने में बेबी गर्ल का सामान्य वजन 4.1 किलो से 5.6 किलो और लंबाई 57.15 सेंटीमीटर तक हो सकती है। वहीं, बेबी बॉय का सामान्य वजन 4.5 किलो से 6.1 किलो तक और लंबाई 58 सेंटीमीटर हो सकती है ।

दो महीने का शिशु क्या कर सकता है?
इस महीने का सबसे बड़ा घटनाक्रम संभवतया शिशु की पहली खूबसूरत मुस्कान होगी। इस यादगार लम्हे को कैद करने के लिए अपना कैमरा तैयार रखें!

हालांकि, शिशु का पूरी रात सोना शायद अभी संभव न हो, अब वह एक बार में थोड़े लंबे समय के लिए सोएगा। इससे आपको भी एक लंबी झपकी लेने का अवसर मिल सकता है!

दो महीने का बच्चा कितनी अच्छी तरह देख सकता है?
आपके शिशु को पहले दो रंगों की चीजें पसंद आती थीं। अब दो महीने का होने पर वह और अधिक विस्तृत और जटिल डिजाइन, रंगों और आकारों को पसंद करने लगेगा।

शिशु को विभिन्न तरह की वस्तुओं को देखने और छूने का अवसर दें। प्लास्टिक के खिलौने और मुलायम गेंद आदि अच्छे विकल्प हो सकते हैं।


दो महीने के शिशु को फुर्तीला बनने के लिए कैसे प्रोत्साहित किया जा सकता है?
आपके शिशु को ऐसे खिलौने बहुत पसंद आएंगे जो ठीक उसके ऊपर लटकते और हिलते रहते हों, और हो सकता है मंत्रमुग्ध होकर वह एकटक उन्हें देखता रहे। वह अपनी बंद मुट्ठी से उन पर हाथ मारने का प्रयास भी कर सकता है। अपनी खुशी जाहिर करने के लिए वह अपनी बाजू व टांगे भी मारना शुरु कर सकता है।

इस समय तक आपका शिशु अपनी गतिविधियों में बेहतर समन्वय कर पा रहा होगा। आप पाएंगी कि नवजात के तौर पर उसकी बाजू और टांग की झटकेदार हरकतें अब काफी सहज होती जा रही हैं।

आपके दो महीने के शिशु की पकड़ काफी मजबूत है, मगर पकड़ने के बाद किसी चीज को छोड़ना अभी उसने नहीं सीखा है। शिशु यदि आपके बालों को पकड़ ले, तो उसकी मजबूत पकड़ से अपने बाल छुड़ा पाना आपके लिए काफी मुश्किल साबित हो सकता है!
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp