आपका बेबी गोरा होगा या सांवला, ऐसे लगाएं पता
कैसा होगा आपके बेबी का रंग, ऐसे पता लगाऐं
आपकी गोद में बेबी के आते ही कई लोगों के अपने मत होने लगते है। घर के लोग उसकी शक्ल का मिलान कहीं मां से करते है तो कहीं पिता से करते है।
लेकिन एक बात की फिक्र किसी को नहीं रहती है कि बेबी के बड़े होने के साथ-साथ उसका रंग कैसा हो जाएगा। जी हां ये पता लगाना बहुत ही आसान है पर आपको पता नहीं है। जिस तरह से शक्ल उसके किसी ना किसी से मिलने का संकेत देती है उसी तरह से आपके बच्चे का कलर कैसा होगा ये पता लगाया जा सकता है।
ये पता लगाने के बहुत ही आसान तरीके है। आइए जानते हैं जन्म के बाद कैसे जानेगे कि बेबी गोरा निकलेगा या काला....
देखें कानो के पीछे वाला हिस्सा
आपका बेबी अगर सांवला है तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो हमेशा सांवला ही रहेगा।
आप अपने बेबी के कान के पीछे वाले हिस्से को देखें अगर वो भाग गोरा है तो आपका बेबी बड़ा होने के साथ-साथ गोरा भी हो जाएगा।
इन विंटर डाइट टिप्स की मदद से बनाए रखें बॉडी का हाइड्रेशनइन विंटर डाइट टिप्स की मदद से बनाए रखें बॉडी का हाइड्रेशन
उंगलियों के बीच में होता है ये हिस्सा
अगर आपके बच्चे का रंग दबा हुआ है तो उसकी उंगलियों के बीत वाला हिस्सा देखें, अगर वो हिस्सा गोरा है तो आपका शिशु गोरा ही निकलेगा।
प्रेग्नेंसी में डायबिटीज महिलाओं के लिए फायदेमंद है काजू!
धूप का हो सकता है असर
सर्दियों में पैदा होने वाले बच्चों को अक्सर धूप में रखा जाता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सर्दियों में बच्चों को धूप देना फायदेमंद होता है।
लेकिन ज्यादा समय तक लगातार ऐसा करने से बच्चे की स्किन में डार्क टोन आ सकता है। इससे घबराएं नहीं मौसम के साथ बेबी का रंग भी बदल जाएगा।
वीगन डाइट पर हैं तो गाय के दूध की जगह इन दूध का करें सेवनवीगन डाइट पर हैं तो गाय के दूध की जगह इन दूध का करें सेवन
खाने से नहीं पड़ता है कोई असर
जो महिलाएं ये सोचती है कि प्रेगनेंसी के दौरान सफेद चीजों का सेवन करने से बेबी गोरा पैदा होता है तो ये सिर्फ एक अफवाह है। बेबी का रंग डिलिवरी के बाद ही पता चलता है।
ये भी हो सकता है
ऐसा भी देखने में आता है कि आपका बेबी जन्म के दौरान बहुत ही सांवला है। ऐसे में आपको बिल्कुल भी घबराना नहीं चाहिए क्योंकि समय के साथ उसका रंग साफ होने के चांस रहते है।
मेरे बच्चे का चेहरा उसके शरीर से गोरा क्यों है?