Google AdSense Header Slot

मेरे बच्चे का पेट इतना गोल क्यों है?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 18
मेरे बच्चे का पेट इतना गोल क्यों है?
इन कारणों से फूलता है बच्‍चों का अचानक पेट (Reasons Why Children Stomach Bloated)

बच्‍चों के अचानक पेट फूलने का कारण कब्‍ज हो सकती है। जब बच्‍चे को कब्‍जहोती है तो उसे मल त्‍यागने में दिक्‍कत होती है, लेकिन वो इस बदलाव को न समझ पाता है और न उसे ये पता होता है कि यह एक समस्‍या है जिसे घरवालों को बताना चाहिए। इसलिए पेट फूलने पर आप खुद बच्‍चे से पूछ सकते हैं कि उन्‍हें पॉटी सही तरह से आ रही है या नहीं। ऐसी कंडीशन में बच्‍चा उदास हो जाता है।
दूध में लैक्‍टोज होता है, जिसका ज्‍यादा सेवन करने पर पेट फूल जाता है। अगर आप अपने बच्‍चे को हेल्‍दी रखने की मंशा से ज्‍यादा दूध पिलाती हैं या ऐसी चीजें खिला रही हैं जिसमें लैक्‍टोज होता है तो बच्‍चे का पेट फूल सकता है। इस स्थिति में बच्‍चे का पेट फूलता है और पेट में दर्द भी होता है।
अगर बच्‍चा बहुत हैवी डाइट ले रहा है तब भी पेट फूल सकता है। ऐसी स्थिति में बच्‍चे के शरीर में प्रोबायोटिक्स और एंजाइम बनने में समय लगता है।
जब छोटे बच्‍चे बहुत तेज-तेज ब्रेस्‍टफीड करते हैं तो भी उनका पेट फूल जाता है। अगर बच्‍चे ऐसा कर रहे हैं तो उन्‍हें रुककर दूध पिलाएं।
इसके अलावा जंक फूड का सेवन भी बच्‍चों में पेट फूलने का कारण बन सकता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp