एक माह का शिशु क्या कर सकता है?
आपका शिशु अब बलिष्ठ हो रहा है। अगर, आप उसे सीधी अवस्था में उठाएं, तो हो सकता है वह कुछ पलों के लिए अपना सिर उठा सके। हालांकि, अभी आपको उसके सिर को पर्याप्त सहारा देने की जरुरत होगी।
आपका शिशु अब अपनी भावनाओं को ज्यादा अभिव्यक्त करने लगा है। आपको देखने पर वह प्यार भरी धीमी-धीमी आवाज और गरारे करने जैसी आवाज निकालना शुरु कर सकता है। शिशु के इन प्रयासों पर अपनी प्रतिक्रिया देना न भूलें, इससे बातचीत करने के उसके उभरते कौशल को बढ़ावा मिलेगा।
बच्चे की ज्ञानेंद्रियां किस तरह विकसित हो रही हैं?
आपका एक महीने का शिशु अपने आसपास के वातावरण के प्रति अधिक जागरुक हो रहा है। उसकी दृष्टि और सुनने की क्षमता बेहतर हो रही है, इसलिए वह अपने आसपास होने वाली गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने लगेगा।
वह आपकी आवाज सुनकर और चेहरा देखकर या फिर कोई रंगीन खिलौना देखकर बहुत खुश होगा। अचानक से हुई किसी आवाज पर वह चौंक भी सकता है।
मेरे बच्चे को 1 महीने में क्या करना चाहिए?