Google AdSense Header Slot

मेरे बच्चों के पैर इतने चौड़े क्यों होते हैं?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 11
मेरे बच्चों के पैर इतने चौड़े क्यों होते हैं?
बच्चों में होने वाली सामान्य पैर की समस्याएं

1. इनग्रोन टोनेल
इनग्रोन टोनेल की समस्या तब होती है, जब नाखून का किनारा आमतौर पर बड़ा हो जाता है और बगल की त्वचा को नुकसान पहुंचाने लगता है। इससे तेज दर्द और संक्रमण का डर रहता है। साथ ही यह एक ऐसी समस्या है, जो किसी भी उम्र में हो सकती है लेकिन यह बच्चों में आम होती है। यह बच्चे को टाइट-फिटिंग जूता पहनाने के कारण भी हो सकता है। इसकी वजह से उगंलियों पर काफी दबाव पड़ता है। चूंकि बच्चों का विकास तेजी से होता है। ऐसे में उनके लिए फिटिंग जूते पहनाना नुकसानदायक हो सकता है। यह दिक्कत बच्चों में एक सप्ताह तक बनी रह सकती है, जिसके कारण नाखून के आसपास की त्वचा में संक्रमण, सूजन, लालिमा और दर्द होने लगता है। छूने पर प्रभावित जगह गर्म लग सकती है।

2. प्लांटर वार्ट
बच्चे के पैरों के तलवे में अगर आपको मस्सा दिखाई दे, तो यह प्लांटर वार्ट हो सकता है। यह एक प्रकार का त्वचा का घाव होता है, जो वायरस के कारण पैरों के तलवे में हो सकता है। यह आपके पैरों के तलवे में त्वचा मोटी गोलाकार हो जाती है, जो पैरों में भारीपन और असुविधा पैदा करता है। यह छोटे काले डॉट्स के रूप में भी दिखाई देता है। हालांकि यह पैर के अन्य हिस्से में भी हो सकता है लेकिन सामान्यत यह तलवों में ही होता है। इन मस्सों के कारण आपको वायरस संक्रमण की दिक्कत हो सकती है। इसके कारण आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।

3. फ्लैट फुट
पेस प्लेनस या फ्लैट पैर में आपको चलने या अधिक देर तक खड़ा रहने पर बच्चे को परेशानी हो सकती है। बच्चे को कई कारणों से फ्लैट पैर की दिक्कत हो सकती है, आर्थोपेडिक समस्याओं के कारण यह गंभीर हो सकता है। इसमें पैर में दर्द, चलने में कठिनाई और सूजन की दिक्कत आ सकती है। सपाट पैर की परेशानी जन्मजात भी हो सकती है। अगर इसका समय पर उपचार नहीं किया जाए, तो यह गंभीर हो सकता है। इसमें पैरों पर अधिक देर खड़ा रहने पर दर्द और सूजन की परेशानी हो सकती है।

4. एड़ी में दर्द
एड़ी का दर्द प्लांटर फैसीसाइटिस के कारण हो सकता है, जो एड़ी में सूजन के कारण हो सकता है। इसमें एड़ी के नीचे वाले हिस्से में दर्द और सूजन की दिक्कत हो सकती है। यह छोटे बच्चों में एड़ी के पिछले हिस्से में दर्द हो सकता है। इसमें खिंचाव और मांसपेशियों में जलन हो सकती है। इसके लिए आप बच्चे के पैरों की मसाज कर सकते हैं। साथ ही उन्हें गर्म पानी के सेंक की मदद से भी उन्हें आराम दिला सकता है।


इन तरीकों से करें देखभाल

1. बच्चे के जूतों को फिटिंग न रखें बल्कि उन्हें थोड़ा ढीला रखने की कोशिश करें।

2. इसके अलावा पैरों में दर्द होने पर गर्म पानी का सेंक करें।

3. साथ ही डॉक्टर की सलाह के बाद पैरों में कोई क्रीम लगाएं और बच्चे को कम चलने दे, जब तक घाव ठीक न हो जाए

4. बच्चों के पैरों को रोज धोएं और क्रीम लगाएं

5. बच्चे के नाखूनों को समय-समय पर काटते रहें। इससे नाखून न बढ़ें।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp