क्या दूसरी तिमाही में रक्त के धब्बे सामान्य होते हैं
गर्भकाल में लगभग हर महिला किसी न किसी परेशानी से गुज़रती ही है। कुछ महिलाओं को पहली तिमाही में रक्त के कुछ धब्बे या हल्का सा रक्त्स्त्राव दिखाई देता है। डॉक्टर यह मानते हैं कि अगर इसके साथ कुछ और जटिलता नहीं है तब इसे सामान्य बात माना जा सकता है। आमतौर पर पहली तिमाही के पूरे होने तक यह परेशानी दूर हो जाती है। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिनकी यह परेशानी दूसरी तिमाही में भी जारी रहती है। ऐसी स्थिति में गर्भवती महिला यह नहीं समझ पाती कि क्या पहली तिमाही कि भांति इस समय भी यह हल्के धब्बे या रक्त्स्त्राव को सामान्य बात माना जा सकता है? हम आपकी मदद के लिए बताते हैं कि क्या दूसरी तिमाही में रक्त के धब्बे आना या रक्त्स्त्राव सामान्य होता है?
मैं अपनी दूसरी तिमाही में स्पॉटिंग क्यों कर रही हूं?