Google AdSense Header Slot

मैं अपने 2 महीने के बच्चे के साथ कैसे बातचीत करूं?

Language: Hindi | Published: 13 Oct 2022 | Views: 29
मैं अपने 2 महीने के बच्चे के साथ कैसे बातचीत करूं?
2 महीने के ​शिशु से करें बात

बच्‍चा तेज आवाज और अचानक सुनाई देने वाली आवाज पर प्रतिक्रिया देता है। आप उससे बात करेंगे, तो वो खुशी से खिल उठेगा। बच्‍चे आपका ध्‍यान खींचना चाहते हैं और जब आप उनसे बात करेंगे, तो उन्‍हें बहुत खुशी मिलेगी। उसके सामने गाने गाएं, लोरी सुनाएं। आप देखेंगे कि बच्‍चा आपको सुनकर और देखकर खुश हो रहा है।

शिशु को कभी भी जमीन पर अकेला ना छोड़ें। अगर आपके घर में कोई पालतू जानवर है तो उसे शिशु से दूर ही रखें। शिशु को जब भी अकेले छोड़कर जाएं, तो उसके पास कोई सॉफ्ट टॉय छोड़कर जाएं। शिशु के पास कोई भी नुकीली चीज ना छोड़ें वरना उसे चोट लग सकती है।

जन्‍म के बाद शिशु का हर महीने विकास और जरूरतें बढ़ती जाती हैं और आपको उसके संकेतों को समझकर उसकी जरूरतों को पूरा करना है। इससे आपका बच्‍चा खुश रहेगा और उसकी मुस्‍कुराहट को देखकर आप भी खुश रहेंगे।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp