गर्भपात के बाद खुद की देखभाल कैसे करें? | Abortion Ke Baad Care
नीचे बताई गई बातों को ध्यान में रखकर गर्भपात के बाद महिला खुद का ध्यान रख सकती है (12) :
थकान महसूस होने पर आराम करें।
सामान्य रक्तस्राव से न घबराएं।
पेट में हल्के दर्द के लिए डॉक्टर से बात करके पैन किलर ली जा सकती है।
हर चार से छह घंटे में पैड बदलें।
योनी और उसके आसपास की जगह को साफ रखें।
अगर फिर से गर्भधारण नहीं करना है, तो यौन संबंध बनाते समय गर्भनिरोधक जैसे कंडोम आदि का उपयोग करें।
समय-समय पर अपने डॉक्टर से चेकअप करवाते रहें।
शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
मैं गर्भपात के बारे में चिंता करना कैसे बंद कर सकती हूं?