डिलीवरी के बाद स्किन की समस्या दूर करेंगे ये उपाय
1. सबसे ज्यादा जरूरी है कि पानी की मात्रा सही ली जाए जिससे बॉडी हाइड्रेट बनी रहे. शरीर में पानी की कमी होने से भी स्किन डल हो जाती है. इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीजिए.
2. डिलीवरी के बाद अक्सर मां अपनी नींद भी पूरी नहीं ले पातीं, जिसके कारण डार्क सर्कल जैसी समस्याएं हो जाती हैं. ऐसे में महिला को टाइम मैनेजमेंट का हुनर सीखने की जरूरत है. जब भी आपका बच्चा सोए, आप भी उस समय अपनी नींद पूरी करें.
3. स्किन की एक्स्ट्रा केयर करें. इसके लिए जैसे ध्यान रखे कि जब भी धूप में निकलें तो सन स्क्रीन क्रीम लगाना न भूलें. इसके अलावा चेहरे को किसी कपड़े से कवर करके निकलें.
4. डिलीवरी के बाद मार्केट के कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से दूर रहें. घरेलू तरीकों को अपनाएं. डार्क सर्कल की समस्या को दूर करने के लिए आप रात को सोते समय बादाम का तेल या जैतून का तेल लगा सकती हैं. इसी तरह चेहरे की अन्य समस्याओं के लिए भी आप घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल करें.
5. चेहरे से अतिरिक्त तेल हटाने के लिए चेहरे को दिन में दो-तीन बार जरूर धोएं, साथ ही क्लींजिंग, टोनिग और म़ॉइश्चराइजिंग करना भी बहुत जरूरी है.
6. खानपान का विशेष रूप से खयाल रखें. गरिष्ठ, तीखे और बाहरी फूड से पूरी तरह से परहेज करें. अपनी डाइट में फल, जूस, नारियल पानी, हरी सब्जियां, दही, सलाद आदि को शामिल करें.
1.चंदन लेप चंदन स्किन में निखार के लिए बहुत ही अच्छा आयुर्वेदिक लेप होता है. ...
2.एलोवेरा का करें इस्तेमाल आप एलोवेरा जेल को रोज दो बार पेट पर लगाएं और थोड़े समय के बाद धो लें. ...
3.आलू का रस काली त्वचा को ठीक करने के लिए लिए आप आलू पीसें और उसके रस को निकालें. ...
4.खीरे का रस ...
5.नारियल तेल ...
6.बदाम का इस्तेमाल
मैं प्रेगनेंसी के बाद डार्क स्किन कैसे हटा सकती हूं?