Google AdSense Header Slot

यूरिन टेस्ट से कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी कन्फर्म हो सकती है?

Language: Hindi | Published: 13 Oct 2022 | Views: 22
यूरिन टेस्ट से कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी कन्फर्म हो सकती है?
पीरियड्स मिस होने के एक हफ्ते बाद
इसलिए जानकारों का कहना है कि जब महिला अपने पीरियड्स तय समय पर मिस कर जाए उसके एक हफ्ते बाद प्रेग्‍नेंसी टेस्‍ट किया जाना चाहिए। इस समय तक शरीर में HCG की इतनी मात्रा होती है कि उसे यूरिन के जरिए किए जाने वाले टेस्‍ट से जांचा जा सकता है।

अगर आप इससे भी पहले जांचना चाहती हैं तो सेक्‍स के कम से कम दो हफ्तों बाद यह टेस्‍ट किया जाना चाहिए। इसके अलावा सुबह जब आप पहली बार यूरिन करने जाएं उसमें HCG की मात्रा सबसे ज्‍यादा होती है इसलिए इसी से प्रेग्‍नेंसी टेस्‍ट करना चाहिए।

टेस्‍ट निगेटिव आए तो परेशान न हों कभी-कभी घरेलू किट इसे नहीं पकड़ पातीं ऐसी स्थिति में ब्‍लड टेस्‍ट कराया जा सकता है।

टेस्‍ट के अलावा कुछ ऐसे लक्षण भी हैं जिनके आधार पर प्रेग्‍नेंसी का अंदाजा लगाया जा सकता है। ध्‍यान रहे कि ये किसी मेडिकल टेस्‍ट के विकल्‍प नहीं हैं, इसलिए पूरी तरह आश्‍वस्‍त टेस्‍ट के बाद ही हुआ जा सकता है। ये लक्षण हैं:

1. आप पीरियड मिस कर जाएं।
2. पेट में पीरियड की तरह ऐंठन हो पर पीरियड शुरू न हो।
3. कुछ अजीब सा लगने लगे जैसे जी व गैरह मिचलाने लगे, खाने में अरुचि हो, थकान होने लगे।

जब भी आप प्रेगनेंट होने का विचार कर रही हों और साइकल मिस हो तो जल्द से जल्द टेस्ट करना ही चाहिए या डॉक्टर से मुलाकात करनी ही चाहिए। हालांकि, फिर भी बेहतर और कन्फर्म नतीजों के लिए 7 दिन तक रुकने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे पहले प्रेग्नेंट होने पर भी आपको रिजल्ट नेगेटिव ही मिलेंगे।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp