Google AdSense Header Slot

लड़की इतनी गरम क्यों होती है?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 14
लड़की इतनी गरम क्यों होती है?
हमें औरतों और शारीरिक तापमान के बारे में क्या पता है?क्या सेक्स आपको ज़्यादा गरम कर देता है, जैसा कि मॅगज़ीन्स हमें अक्सर बताती रहती हैं? 'हॉट फ्लश' (अचानक शरीर में गर्मी की लहर सी महसूस करना) का मतलब क्या है ? क्या आपका शारीरिक तापमान आपको सेक्स करने का उचित समय बता सकता है? और बच्चा बनाने का सही समय? शर्म से लाल होने/ ब्लश करने पर यह गर्मी क्यों महसूस होती है? उफ़्फ़, इतने सारे सवाल हैं!

२०१२ में, स्कॉटलैंड के सेंट.एंडरूज़ महाविद्यालय ने एक परीक्षण किया जिसमें उन्होंने पाया कि औरतों को उनके चेहरों या छातियों (इन्हें अत्यधिक अंतरंग माना जाता है) पे छूने से उनके शारीरिक तापमान में ०.१ डिग्री सेल्सियस का बदलाव हो रहा था। जब तक यह वैज्ञानिक जांच का नतीजा मीडिया तकपहुंचा, उसमें एक अजीब तबदीली आ गयी थी। औरतों के शारीरिक तापमान की वृद्धी के लिए महज़ 'आदमियों से मुलाक़ात' को काफी माना जा रहा था - 'एक आदमी से मिलना, औरत को अपनी कॉलर के नीचे बहुत गरम महसूस करवा सकता है'। इन भ्रमित करने वाली रिपोर्ट् के मुताबिक़, विज्ञान ने आखिर साबित कर दिया था कि औरतों के शरीर "फायर अलार्म" की तरह थे, जो ज़ोर से बजकर यह संकेत कर रहे थे, "बाप रे! यहाँ एक आदमी है!”।

शारीरिक तापमान की बात से याद आया, क्या आपको मालूम है कि औरतों के हाथ का तापमान अक्सर आदमियों से २.८ डिग्री सेल्सियस कम होता है? एक डच अध्ययन भी है जो बताता है कि कैसे वातानुकूलित दफ्तरों में औरतों को आदमियों से जल्दी ठंड लगने लगती है, क्योंकि औरतों की मेटाबोलिक रेट् (चयापचय दर) मर्दों से धीमी गति पे चलती है। इस सब से मालूम होता है कि हम अपने शारीरिक तापमान को तब तक तवज्जो नहीं देते, जब तक हमें बुखार नहीं हो जाता। हम सबने ऐसे पल नोटिस किये होंगे जब हमें गर्मी लगती है, बिना ये जाने कि इसकी वजह क्या है। हमारे लिए यह जानना उपयोगी है कि हमारे शरीर में आखिर चल क्या रहा है, भले ही वह तापमान में एक हल्की वृद्धि क्यों ना हो। खासकर औरतों में, तापमान का बढ़ना और गिरना उन्हें विविध कारणों की इत्तिला दे सकता है, जिसमें मेनोपॉज़ (रजोनिवृत्ति/मासिक धर्म का बन्द होना) और गर्भावस्था दोनों शामिल हैं।

तो शुरुआत करते हैं, कुछ ऐसे फंडों से, जो बताते हैं कि कब और क्यों एक औरत का शरीर बिना इत्तिला किये थोड़ी गर्मी-थोड़ी ठंडक महसूस करने लगता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp