Google AdSense Header Slot

लेबर पेन क्यों नहीं होता है?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 18
लेबर पेन क्यों नहीं होता है?

लेबर पेन का अनुभव हर महिला के लिए अलग-अलग होता है। गर्भावस्था के अंतिम हफ्ते में पेट में दर्द और ऐंठन का अनुभव होता है जिसे महिलाएं लेबर पेन समझ लेती हैं। लेकिन चिकित्सकों की भाषा में इसे फाल्स लेबर कहा जाता है।
विज्ञापन

लेबर पेन कई कारणों से हो सकता है जिसमें सर्विक्स का खुलना, एमनियोटिक थैली का टूटना और गर्भाशय की पेशियों में संकुचन होना शामिल है।

लेबर पेन के दौरान ही एमनियोटिक थैली फटती है। इसके बाद पानी का गिरना शुरू हो जाता है। ये इस बात की तरफ इशारा करता है कि मां बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

लेबर पेन शुरूआत में तो रह-रह के होता है लेकिन कुछ समय बाद ये बराबर होने लगता है। शुरुआत में माहवारी आने से पहले वाली अनुभूति और ऐंठन के साथ लगातार पीठ के निचले हिस्से में या पेट में दर्द होता है।

कुछ महिलाएं लेबर पेन को लेकर काफी आशंकित और डरी हुई होती हैं। इस डर से प्रसव के दौरान और ज्यादा दर्द का अनुभव होता है। डरने की जगह खुद को शांत रखना चाहिए और लंबी-लंबी सांस भरनी चाहिए।


Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp