शिशु का प्रारंभिक आहार
सूजी, गेंहूँ का आटा, चावल, रागी, बाजरा आदि में थोड़ा सा पानी अथवा दूध का प्रयोग करके दलिया बनाया जा सकता है। उपरोक्त अनाज के दानो को भूनकर, पीसकर व पानी के साथ अच्छे से पका कर, चीनी तथा थोड़ी सी वसा के साथ तैयार किया जा सकता है; तथा बच्चे को छः माह की आयु हो जाने पर खिलाना शुरू किया जा सकता है।
शिशु को दुधारू पशुओं से प्राप्त आहार जैसे दूध और दूध से बने पदार्थ जैसे पनीर, दही आदि प्रदान करना लाभदायक होता हैं। साथ ही इस आयु-अवधि के दौरान बच्चों को ताजे फल, फलों का रस, दाल, दाल का पानी, हरी पत्तेदार सब्जियां, दलिया आदि देने से उनकी पोषक संबंधी जरूरते पूरी होती हैं।
शिशु का सबसे उपयुक्त आहार कौन सा है?