Google AdSense Header Slot

शुक्राणु को अंडाणु से मिलने में कितना समय लगता है?

Language: Hindi | Published: 14 Oct 2022 | Views: 44
शुक्राणु को अंडाणु से मिलने में कितना समय लगता है?
शुक्राणु हर 15 मिनट में करीब 2.5 सें.मी. की दर से सफर करते हैं, तो यह एक लंबी यात्रा प्रतीत होती है। सबसे तेज तैराक शुक्राणु कम से कम 45 मिनट में अंडे को ढूंढ़ सकता है। वहीं, सबसे धीमे तैराक को इसमें 12 घंटें तक लग सकते हैं। अगर शुक्राणु को संभोग के समय फैलोपियन ट्यूब में अंडा नहीं मिलता, तो वे आपके शरीर के अंदर सात दिनों तक जीवित रह सकते हैं। इसका मतलब यह है कि यदि आप इस समयावधि के दौरान ओव्यूलेट करें, तो आप गर्भधारण (कंसीव) कर सकती हैं।

कुछ भाग्यशाली शुक्राणु जो अंडे के पास पहुंच जाते हैं, उनके लिए भी दौड़ अभी समाप्त नहीं हुई है। हरेक को डिंब की बाहरी परत को व्यग्रतापूर्वक भेदना होता है और दूसरों से पहले अंदर जाना होता है। अंडे को बाहर निकलने के बाद 24 घंटे के भीतर निषेचित होना होता है।

जब सबसे बलशाली शुक्राणु अंडे तक पहुंच जाता है, तो डिंब में तत्काल बदलाव आता है, ताकि कोई अन्य शुक्राणु अंदर प्रवेश न कर सके। यह एक सुरक्षा कवच की तरह होता है, जो कि पहले शुक्राणु के सुरक्षित भीतर पहुंचते ही तुरंत डिंब को पूरी तरह आवरित कर लेता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp